Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जमीनी हकीकत जानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 13 Feb 2019

Last updated on: Feb 13, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां अपने दौरे के तीसरे दिन बुधवार को भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके संसदीय क्षेत्रों की जानकारी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने उनके क्षेत्रों में पार्टी संगठनों की स्थिति के बारे में ब्यौरा मांगा।प्रियंका(47) को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पूर्वी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बुधवार तड़के तक मॉल एवेन्यू कार्यालय में पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों से कहा, अब मैं पार्टी की संरचना और कार्यकर्ताओं से जमीनी हकीकत समझने की कोशिश कर रही हूं और उनसे बहुत कुछ सीख रही हूं।उन्होंने कहा कि ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि कैसे लोकसभा चुनाव लड़ना है, ताकि पार्टी पिछले चुनाव के मुकाबले अपनी सीटों की संख्या में इजाफा कर सके। पार्टी को 2014 में यहां केवल दो सीटें प्राप्त हुई थीं।जयपुर से लौटने के बाद, प्रियंका ने मंगलवार अपराह्न् से बैठकें शुरू की, जोकि बुधवार तड़के तक जारी रही। जयपुर में उनके पति रॉबर्ट वाड़ा से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रहा है।समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के बीच गठबंधन होने के बाद, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में खुद के दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।पार्टी के एक नेता ने आईएएनएस से कहा, शुरुआत में आठ लोकसभा क्षेत्रों को कवर करने के बाद प्रियंका ने छह लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं और पार्टी के जिला अध्यक्षों से बातचीत की।सभी संसदीय क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी लेने के अलावा, प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से उनके बूथ नंबरों, मतदाताओं की ताकत और सोशल मीडिया कनेक्टिविटी की जानकारी मांगी।एक कार्यकर्ता ने कहा, हमसे पूछा गया कि क्या हमारे पास फेसबुक खाता है और क्या हम ट्विटर पर सक्रिय हैं। हमें एक फार्म भरने और जमा करने के लिए दिया गया।प्रियंका से बुधवार को मुलाकात करने वालों में फैजाबाद, बस्ती, अंबेडकर नगर के पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल थे। इसके अलावा अन्य जिलों के कार्यकर्ता उनसे बाद में संवाद करेंगे।एक अन्य कक्ष में, पार्टी के दूसरे महासचिव ज्योदिरादित्य सिंधिया, जिन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की।

 

Tags: Priyanka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD