Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

हिमाचल विधानसभा देश के अन्य राज्यों के लिए आदर्श : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Feb 2019

Last updated on: Feb 12, 2019, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ई-विधान प्रणाली को लागू करने वाली पहली अत्याधुनिक कागज रहित विधानसभा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा अन्य राज्यों के लिए आदर्श है और उन्हें भी इस प्रणाली को अपनना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विधायी प्रारूपण और लोकसभा के अधिकारियों के 34वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संसदीय अध्ययन और प्रशिक्षण लोकसभा ब्यूरो, भारतीय तकनीकी और इंडियन टेकनिकल और ईकोनोमिक कॉरपोरेशन द्वारा किया गया जिसमें 27 देशों के लगभग 43 प्रतिनिधि भाग लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा पर सरकार के भारी खर्च को बचाने और विधानसभा सत्र के दौरान वाहनों को अनावश्यक उपयोग को रोकने के लिए राज्य विधानसभा द्वारा की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय है। ई-संविधान प्रबंधन का कार्यान्वयन तथा सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग करने से विधानसभा के सदस्यों के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं और कार्यक्रम राज्य की विधान सभा के कामकाज को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बेहतर ढंग से समझने में बहुत कारगर साबित होते है।जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का कोई पूर्व-संवैधानिक इतिहास नही है क्योंकि यह राज्य स्वतंत्रता के उपरांत गठित किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य पहली बार 15 अप्रैल 1948 को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आया और 25 जनवरी, 1971 को भारतीय संघ का 18वां राज्य बना। आज हिमाचल प्रदेश देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में एक है और निस्संदेह सबसे प्रगतिशील पहाड़ी राज्य है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा, न्यायिक अकादमी, भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान और हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला के साथ एक संबद्ध कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रतिभागी न्यायिक अधिकारी, कानूनी सलाहकार, विधानसभाओं के अधिकारी और दक्षिण सूडान से संसद सदस्य हैं।लोकसभा सचिवालय के सचिव पुनीत भाटिया ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, निदेशक लोक सभा सचिवालय भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD