Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नागरिकता विधेयक पास नहीं हो पाएगा : यशवंत सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 10 Feb 2019

Last updated on: Feb 10, 2019, 00:00 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को यहां कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016 राज्यसभा में पारित नहीं हो पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार दूसरी बार सत्ता में नहीं आने वाली है।अनुभवी राजनेता सिन्हा ने यह बात यहां सिटिजंस फोरम द्वारा आयोजित एक वार्ता के दौरान कही।यशवंत ने पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से किनारा कर लिया था।उन्होंने कहा, यहां आने से पहले मैंने ढेर सारे लोगों से मुलाकात की। भाजपा को छोड़कर सबने मुझसे कहा कि वे उच्च सदन में किसी भी कीमत पर विधेयक पारित नहीं होने देंगे। इसलिए मुझे नहीं लगता है कि सरकार राज्यसभा में बलपूर्वक विधेयक पास करने का साहस करेगी।

सिन्हा ने कहा, महत्वपूर्ण विधेयकों के मामले में कभी-कभार सदन में हंगामे के बीच वोटिंग के जरिए विधेयक पारित कर दिए जाते हैं। लेकिन नागरिकता विधेयक की अहमियत पर विचार करने पर मुझे नहीं लगता कि वे हंगामे के बीच विधेयक को पारित करवाने का साहस करेंगे।उन्होंने कहा, संसद का चालू सत्र दो दिनों में समाप्त हो जाएगा और इस सरकार के लिए संसद का अंतिम सत्र है।सिन्हा ने कहा, मैं विश्वास के साथ आपको बताना चाहूंगा कि यह सरकार दूसरी बार सत्ता में नहीं आनेवाली है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। अगर फिर भी चिंता है तो कृपया दो दिन इंतजार कीजिए। 13 फरवरी के बाद हम सब राहत की सांस लेंगे।अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए छह अल्पसंख्यक समूहों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने वाले इस विधेयक को उन्होंने हर दृष्टि से गलत बताया।

 

Tags: Yashwant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD