Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने ऊना जिला के सिंघा में क्रेमिका फूड पार्क का किया लोकार्पण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Feb 2019

Last updated on: Feb 10, 2019, 00:00 IST

प्रदेश सरकार उद्ययमियों को राज्य में खाद्य एवं फल प्रसंस्करण इकाइयों को स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी ताकि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ किसानों व बागवानों की आर्थिकी भी सुदृढ़ हो सके।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज यहां शिमला से ऊना जिला के सिंघा में क्रेमिका फूड पार्क का ऑनलाईन उद्घाटन के उपरांत वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।  केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसमरित कौर बादल ने भी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यह पार्क क्रेमिका औद्योगिक घराने द्वारा 110 करोड़ रुपये की लागत से 51 एकड़ भूमि पर स्थापित किया गया है।जय राम ठाकुर ने यह फूड पार्क भारत सरकार की मेगा फूड पार्क योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सिंघा में स्थापित इस फूड पार्क पर लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि इसके आरम्भ हो जाने से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होने के साथ किसानों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों व बागवानों को जहां उनके उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त होगा वहीं युवाओं को भी रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन, आतिथ्य, रिजोर्ट, फार्मास्यूटिकल, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, इजीनियरिंग यंत्र, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं वेलनेस केन्द्र, हर्बल एवं आयुर्वेद आधारित परियोजनाएं, बागवानी, ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, रियल एस्टेट, शिक्षा आदि क्षेत्रों में आपार क्षमता के निवेश के लिए राज्य सरकार इस वर्ष 10 व 11 जून को धर्मशाला में ग्लोबल इंवेस्टर मीट आयोजित करने की योजना बनाई है। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में देशभर में सबसे प्रतिस्पर्धी दरों पर गुणात्मक विद्युत की उपलब्धता राज्य के लिए सबसे अधिक लाभदायक है और यह स्थिति राज्य में उपलब्ध आपार ऊर्जा की संभावनाओं के चलते आने वाले कई वर्षों तक बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि एकल खिड़की, अनुश्रवण एवं स्वीकृति प्राधिकरण द्वारा उद्यमियों को प्रदेश में अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रभावी, पारदर्शी, समायिक व बिना किसी रुकावट से स्वीकृतियां प्रदान करना सुनिश्चित बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में इस वर्ष के जून माह में आयोजित होने वाले इंवेस्टर मीट के लिए राज्य सरकार औद्योगिक घरानों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी और इस दौरान उन्हें राज्य में उपलब्ध निवेश की आपार संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में बैंगलुरु तथा हैदराबाद का दौरा कर उद्यमियों से भेंट कर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।एस.आई.डी.सी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह खाद्य पार्क क्षेत्र के लोगों को बरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्क से जहां प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त होगी, वहीं राज्य के किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, जिला भाजपा के अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, क्रेमिका खाद्य लिमिटेड के अध्यक्ष अक्षय बिक्टर व अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD