Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

कर्नल राज्‍यवर्धन राठौड़ का खेल में कामयाबी के लिए खिलाड़ियों से उत्‍साह और काबिलियत विकसित करने का आह्वान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jan 2019

Last updated on: Jan 31, 2019, 00:00 IST

युवा मामले और खेल (स्‍वतंत्र प्रभार) राज्‍य मंत्री कर्नल राज्‍यवर्धन राठौड़ ने खेल में कामयाबी पाने के लिए युवा खिलाड़ियों से उत्‍साह और काबिलियत विकसित करने का आह्वान किया है। नई दिल्‍ली में एंटी डोपिंग पर दो दिवसीय राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन (30-31 जनवरी) के समापन सत्र को संबोधित करते हुए आज कर्नल राठौड़ ने खिलाड़ियों को डोपिंग के नकारात्‍मक प्रभावों के प्रति सचेत किया और उन्‍हें सलाह दी कि वे जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए उत्‍साह और समर्पण के साथ कड़ी मेहनत करें। कर्नल राठौड़ ने खिलाड़ियों को यह भी परामर्श दिया कि वे पराजयों और चुनौतियों से घबराए नहीं। उन्‍होंने कहा कि हार जीवन में बहुत कुछ सिखाती है। उन्‍होंने यह भी कहा कि विपरीत परिस्थितियों में लिया गया सही फैसला आपकी नियति को आकार देता है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन मैरी कोम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिनका उन्‍हें अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज के युवा आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास से भरपूर हैं और उनमें जीवन के लक्ष्य हासिल करने की ललक है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन को भेजे संदेश में कहा कि खेल प्रत्‍येक व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास का एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने कहा, “खेलों को सभी प्रतिभागियों और राष्ट्रों के लिए न्‍याय संगत और निष्पक्ष बनाने के लिए एंटी डोपिंग आवश्‍यक है। हमारे देश में विभिन्न खेलों से संबंधित खेल निकायों को खिलाड़ियों को डोपिंग के दुष्परिणामों से अवगत कराना चाहिए। एंटी-डोपिंग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए तकनीकी नवाचारों का उपयोग किया जाना चाहिए।"सम्मेलन का आयोजन युवा मामलों और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore , Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD