Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एफसीआई का मुख्य उद्देश्य किसानों का उनका उचित हिस्सा सुनिश्चित करना है : राम विलास पासवान

राम विलास पासवान ने भारतीय खाद्य निगम और भारतीय मानक ब्यूरो के कामकाज की समीक्षा के लिए बेंगलुरू में अंतर-सत्र सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 28 Jan 2019

Last updated on: Jan 28, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने आज बेंगलुरू में मंत्रालय की अंतर-सत्र सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के कामकाज की समीक्षा के लिए आयोजित हुई थी। समिति के सदस्यों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए रामविलास पासवान ने बल देकर कहा कि एफसीआई का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनका उचित हिस्सा सुनिश्चित करना है और इस उद्देश्य के पाप्ति के लिए सभी संभव प्रयास किए जाने चाहिए। श्री पासवान ने खरीद, भंडारण, स्टॉक देखरेख तथा नियुक्तियों/भर्तियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक चिंता का विषय है और अंतिम  उपभोक्ता को गुणवत्ता सम्पन्न उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए स्टॉक का नियमित निरीक्षण किया जाना चाहिए।समिति ने बताया कि प्रतिवर्ष खाद्यान खरीद में वृद्धि हो रही है और नए रिकार्ड बनाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान ने खरीदे गए अनाज के लिए उचित भंडारण सुविधा सुनिश्चित करने के लिए गोदाम और कोठला बनाने में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा की गई प्रगति की जानकारी हासिल की। समिति को बताया गया कि गोदामों के रेल लाइनों के निकट होने की पूर्व आवश्यकता के कारण गोदामों के लिए भूमि अधिग्रहण  में राज्य सरकारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। श्री पासवान ने राज्यों में भंडारण क्षमता बढ़ाने में राज्य सरकारों के योगदान की सराहना की और कहा कि अनेक राज्यों की खाद्य मंत्रियों ने क्षमता बढ़ाने में सहायता का अनुरोध किया है। विभिन्न राज्यों के लिए किराया दरों के अंतर की भी चर्चा हुई क्योंकि किराया दरों और भूमि दरों में काफी अंतर होता है।श्री पासवान ने एफसीआई द्वारा की गई भर्तियों की समीक्षा की। समिति को बताया गया की 2015 से अबतक कुल 6209 भर्तियां की गई हैं और 4000 से अधिक नई रिक्तियों को शीघ्र अधीसूचित किया जाएगा। श्री पासवान ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रावधान किये जाने चाहिए। जिला कार्यालय से मंडलीय कार्यालय तक नामों में परिवर्तन के बारे में निर्णय लिया गया। भ्रांति होती थी तत्काल प्रभाव से एफसीआई के 162 जिला कार्यालयों के मंडलीय कार्यालय का रूप दिया जाएगा।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD