Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

योगी आदित्यनाथ, हरदीप सिंह पुरी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन का शुभारंभ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 25 Jan 2019

Last updated on: Jan 25, 2019, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) के 29.7 किलोमीटर लंबे नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरीडोर का यहां सेक्टर 137 स्टेशन पर उद्घाटन किया।उद्घाटन करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि 21 स्टेशनों का यह कॉरीडोर दिसंबर 2018 में रिकॉर्ड समय में तैयार हो गया। सरकार इसकी परिकल्पना जून 2017 में लाई थी।यह नोएडा सेक्टर 51 से डिपो मेट्रो स्टेशन तक चलेगी।आदित्यनाथ ने सवाल किया, “दिल्ली में प्रतिदिन 36 लाख लोग मेट्रो की यात्रा करते हैं। वहां अगर मेट्रो नहीं होती तो दिल्ली की सड़कों की हालत क्या होती?”कानपुर, आगरा और मेरठ में मेट्रो लाने की सरकार की योजनाओं की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, “आज हम नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का उद्घाटन कर रहे हैं। कुछ दिनों में हम गाजियाबाद को मेट्रो से जोड़ देंगे।”उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन तंत्र की जरूरत है और मेट्रो इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।पुरी ने कहा कि मेट्रो परियोजना की स्वीकृत राशि 5,503 करोड़ रुपये थी जिसमें 20 फीसदी हिस्सेदारी केंद्र की थी।उन्होंने कहा कि इसमें कई आधुनिक, नागरिकों के अनुकूल और पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया गया है।पुरी ने कहा, “प्रत्येक स्टेशन की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं। सभी स्टेशनों पर निशुल्क पेयजल और सार्वजनिक शौचालय की सुविधा दी गई है। ट्रेन के डिब्बों और स्टेशनों पर एलईडी लाइटों का उपयोग किया गया है।”लोकसभा चुनाव : केरल में कुछ नए कद्द...मप्र : गरीबों को निशुल्क मिलेगी मच्...

 

Tags: Yogi Adityanath , Hardeep Singh Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD