Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कर्नल राज्‍यवर्धन राठौड़ ने देशभक्ति और राष्‍ट्र निर्माण पर राष्‍ट्रीय व्‍याख्‍यान प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jan 2019

Last updated on: Jan 24, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय युवा मामले और खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्‍यवर्धन राठौड़ ने कहा है कि देशभक्ति और राष्‍ट्र निर्माण एक ही सिक्‍के के दो पहलू है तथा राष्‍ट्र निर्माण, सरकार व नागरिकों का एक सम्मिलित प्रयास होता है। वे आज युवा मामले विभाग के सहयोग से नेहरू युवा केन्‍द्र संगठन (एनवाईकेएस) द्वारा आयोजित दो दिवसीय (24 और 25 जनवरी)  राष्‍ट्रीय व्‍याख्‍यान प्रतियोगिता में उद्घाटन भाषण दे रहे थे। कर्नल राठौड़ ने कहा कि राष्‍ट्र निर्माण के लिए प्रत्‍येक नागरिक के योगदान की आवश्‍यकता है। यह एक ऐसा कार्य है, जिसे दूसरे को नहीं सौंपा जा सकता (आउटसोर्स)। भारत विभिन्‍नताओं का देश है और इसलिए राष्‍ट्रीय ध्‍वज और राष्‍ट्रगान, देशभक्ति की भावना के लिए आवश्‍यक है। उन्‍होंने कहा कि संविधान हमें कुछ अधिकार देता है, परन्‍तु कुछ ऐसे कर्तव्‍य भी है, जिनका पालन सभी भारतीयों को करना चाहिए। श्री राठौड़ ने 29 राज्‍यों से आये प्रतिभागियों से बातचीत भी की।राष्‍ट्रीय व्‍याख्‍यान प्रतियोगिता का उद्देश्‍य राष्‍ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए युवाओं तथा लोगों में राष्‍ट्रीयता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। नेहरू युवा केन्‍द्र 2015-16 से राष्‍ट्रीय स्‍तर पर व्‍याख्‍यान प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।अब तक 4020 ब्‍लॉकों के 40192, 556 जिलों के 9281 तथा 29 राज्‍यों के 500 प्रतिभागियों ने 2015 से आयोजित व्‍याख्‍यान प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। 2018-2019 के लिए ब्‍लॉक, जिला व राज्‍य स्‍तर पर सितम्‍बर, 2018 से 15 जनवरी, 2019 के बीच व्‍याख्‍यान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD