Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एक अनोखी यात्रा-वृतांत श्रृंखला ‘रग-रग में गंगा’ की दूरदर्शन पर शुरूआत मेरी गंगा’ क्विज-शो की भी शुरूआत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jan 2019

Last updated on: Jan 31, 2019, 00:00 IST

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण, सड़क यातायात एवं राजमार्ग तथा नौवहन मंत्री नीतिन गडकरी और सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) तथा युवा मामले एवं खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कर्नल राजवर्धन राठौड़ (से.नि.) ने आज दूरदर्शन के यात्रा-वृतांत कार्यक्रम ‘रग-रग में गंगा’ तथा क्विज-शो ‘मेरी गंगा’ का शुभारंभ किया।यात्रा-वृतांत श्रृंखला ‘रग-रग में गंगा’ को दूरदर्शन ने राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन (एनएमसीजे) के सहयोग से बनाया है। इस धारावाहिक में 21 कडि़यां हैं, जो गोमुख से गंगा सागर तक गंगा नदी की यात्रा दिखाते हैं। इस धारावाहिक को बनाने में ड्रोन कैमरा और एचडी फॉरमेट में गो-प्रो कैमरा जैसी उन्‍नत तकनीकियों का इस्‍तेमाल किया गया है। इसके एंकर सुपरिचित अभिनेता राजीव खंडेलवाल हैं और इसे 2 फरवरी, 2019 से दिखाया जाएगा। इसका प्रसारण डीडी नेशनल पर हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे होगा। धारावाहिक में गंगा के संरक्षण की आवश्‍यकता का संदेश दिया गया है और इसमें गंगा को स्‍वच्‍छ  करने के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी भी दी गई है। इसे अनोखे और दिलचस्‍प तरीके से तैयार किया गया है।क्विज-शो ‘मेरी गंगा’ को भी दूरदर्शन ने राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन के सहयोग से तैयार किया है। इसके तहत देशभर के स्‍कूली बच्‍चों को शामिल किया गया है, ताकि उनमें गंगा को स्‍वच्‍छ रखने के प्रति दिलचस्‍पी और जागरुकता पैदा हो तथा वे इस उद्देश्‍य के प्रति जुड़ाव महसूस करें।

इस अवसर पर श्री नीतिन गडकरी ने गंगा के प्रवाह को ‘शुद्ध’, ‘अविरल’ और ‘निर्मल’  बनाने के लिए सरकार के प्रयासोंको रेखांकित किया। उन्‍होंने तरल और ठोस कचड़ा प्रबंधन परियोजनाओं का उदारहण दिया और कहा कि गंगा को स्‍वच्‍छ रखने के प्रयासों में कचड़े से संपदा के सिद्धांत का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। उन्‍होंने इन प्रयासों के जरिये पर्यटन और रोजगार सृजन के विकास पर होने वाले असर का भी हवाला दिया।शो के अभिनव और दिलचस्‍प फॉरमेट की प्रशंसा करते हुए कर्नल राठौड़ ने कहा कि गंगा को साफ करने के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा की जानी चाहिए और लोगों को सरकार के प्रयासों के बारे में मालूम होना चाहिए। यह शो इसकी जानकारी प्रदान करता है। उन्‍होंने दैनिक जीवन में स्‍वच्‍छता के प्रति लोगों की मानसिकता में परिवर्तन लाने के लिए सरकार की कोशिशों का भी जिक्र किया।दूरदर्शन की महानिदेशक सुश्री सुप्रिया साहू ने बताया कि ड्रोन कैमरा और एचडी फॉरमेट में गो-प्रो कैमरा जैसी उन्‍नत तकनीकियों का इस्‍तेमाल किया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि प्रयास किया जाएगा कि शो को क्षेत्रीय भाषाओं में भी रूपांतरित किया जाए, ताकि देशभर के लोग उसका लाभ उठा सकें।इस अवसर पर सांसद श्री मनोज तिवारी; जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण  सचिव श्री यू.पी.सिंह; सूचना व प्रसारण सचिव श्री अमित खरे; एनएमसीजे के महानिदेशक श्री आर.आर.मिश्रा; प्रसार भारती के सीईओ श्री शशि शेखर वेमपति; सदस्‍य (वित्‍त), प्रसार भारती श्री राजीव सिंह; आकाशवाणी के महानिदेशक श्री एफ.शहरयार; एनएसडी-एआईआर की महानिदेशक सुश्री इरा जोशी; डीडी न्‍यूज के महानिदेशक श्री मयंक अग्रवाल और अन्‍य विशिष्‍टजन उपस्थित थे।

 

Tags: Nitin Gadkari , Rajyavardhan Singh Rathore , Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD