Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिजोरम के मुख्‍यमंत्री पी यू जोरमथंगा ने राम विलास पासवान से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jan 2019

Last updated on: Jan 18, 2019, 00:00 IST

मिजोरम के मुख्‍यमंत्री पी यू जोरमथंगा ने आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत कवरेज और आवंटन बढ़ाने के बारे में केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री राम विलास पासवान से कृषि भवन में मुलाकात की। मिजोरम के मुख्‍यमंत्री ने बताया कि 2013 में राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लागू किये जाने के बाद से राज्‍य को खाद्यान्‍न आवंटन कम हो गया है और एनएफएसए के अंतर्गत 64.73 प्रतिशत लाभार्थी कवर किये जा रहे हैं, शेष अनाज राज्‍य सरकार द्वारा खुले बाजार से खरीदा जा रहा है। इसलिए मुख्‍यमंत्री ने लाभार्थियों का प्रतिशत कवरेज कम से कम 80 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की है। मुख्‍यमंत्री को बताया गया कि एनएसएसओ सर्वे प्रतिशत वितरण का आधार है, जिसे एक रूप से पूरे देश में किया गया है और आवंटन की समीक्षा नीति आयोग द्वारा नये एसएसओ सर्वे के आधार पर की जाएगी। मिजोरम के मुख्‍यंत्री ने केन्‍द्रीय उपभोक्‍त मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री राम विलास पासवान से साईरंग दिनथार में एफसीआई का गोदाम बनाने और मिजोरम के चंपई, सियाहा और मामित जिले में खाद्य भंडार डिपो बनाने का अनुरोध किया। श्री राम विलास पासवान ने इस संबंध में मुख्‍यमंत्री को सभी संभव सहायता का आश्‍वासन दिया। सियारंग दिनथार में एफसीआई का गोदाम बनाने के लिए निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। इसके लिए जमीन हस्‍तांतरित कर दी गई और तीन जिलों में खाद्य भंडार डिपो के लिए जमीन की मांग में तेजी लाई जाएगी। पर्वतीय राज्‍य परिवहन सब्सिडी के लंबित होने के विषय में समाधान निकालने और राज्‍य को धन जारी करने के लिए एक संयुक्‍त बैठक होगी।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD