Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने में नाबार्ड का महत्वपूर्ण योगदान : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Jan 2019

Last updated on: Jan 18, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा आयोजित राज्य ऋण सेमीनार 2019-20 की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बैंकों को चिन्हित क्षमता आधारित योजनाओं को वित्तपोषित कर निवेश ऋण में सुधार करने के लिए और अधिक ध्यान केन्द्रित करना चाहिए, जिससे किसानों की आय में बढ़ौतरी होगी और सरकार के वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए हरित खाद, फसलों का चक्रिकरण और मिश्रित फसल के माध्यम से स्थायी कृषि प्रथाओं के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता पर ध्यान देने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए वर्ष 2019-20 के लिए कुल बैंक ऋण 23,631 करोड़ रुपये अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की योजना के 22,389 करोड़ रुपये की तुलना में 5.6 प्रतिशत अधिक है।जय राम ठाकुर ने कहा कि नाबार्ड का हिमाचल प्रदेश में विशेषकर ग्रामीण विकास, कृषि, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है और नाबार्ड राज्य के कृषक समुदाय की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह सराहनीय कार्य कर रहे हैं और सरकार इन गैर सरकारी संगठनों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।उन्होंने कहा कि जंगली और बेसहारा पशु किसानों की फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं जिसके कारण किसान खेती करने से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं और किसानों को उनकी फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग के लिए 85 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के कल्याण के बिना विकास के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रीन हाउस निर्माण के लिए अनुदान राशि को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया है जबकि एंटी हेल गन के लिए 60 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नाबार्ड द्वारा चिहिन्त अवसंरचना अंतराल पर उचित कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि 2019-20 के बजट में आरआईडीएफ के अन्तर्गत ग्रामीण सड़कों, पुलों, लघु सिंचाई योजनाओं, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, जलागम, दुग्ध विकास इत्यादि की 6798 करोड़ रुपये की 5566 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं और राज्य को 4696 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि  544.21 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। आरआईडीएफ के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 371.48 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जलागम विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलन, ऊना और सिरमौर जिलों में नाबार्ड की जलागम विकास निधि के अन्तर्गत आठ जलागम विकास परियोजनाएं वित्तपोषित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मंडी और सिरमौर जिलों में नाबार्ड द्वारा स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम कार्यान्वित किया जा रहा है, जिसके लिए 3.11 करोड़ रुपये सहायता उपदान प्रदान कर क्रमशः 1500 व 1455 महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन ऋण संयोजन का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा तैयार किए गए ‘स्टेट फोकस पेपर 2019-20’ का भी विमोचन किया। उन्होंने ’निहारिका’ पत्रिका का विमोचन भी किया और विभिन्न सहायता समूहों व संगठनों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया।नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक रणबीर सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा नाबार्ड की विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 के लिए राज्य का मुख्य ध्यान राज्य में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में समग्र विकास के लिए एक समक्ष कार्यान्वयन राज्य ऋण योजना को रणनीतिक बनाने के लिए क्षेत्रीय विश्लेषण के साथ-साथ भौतिक और वित्तीय योग्यता के संदर्भ में संभावनाएं मौजूद है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन परियोजना को सोलन जिले में भी लागू किया जा रहा है और बैंक अपने उत्पादों के विपणन के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को हर संभव मदद भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने बैंकों के साथ सभी सहकारी समितियों को जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया।इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों पर एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।सिंचाई और जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि के.सी. आनंद, विशेष सचिव वित्त डी.डी. शर्मा, राज्य सरकार और नाबार्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर अन्य लोगों के साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD