Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

केन्‍द्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने एलिजा किट्स जारी की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2019

Last updated on: Jan 09, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री राधा मोहन सिंह जी ने आज एलिजा (एंजाइम लिंग्‍ड इम्‍यून सौरबेन्‍ट एसै) किट्स जारी की। एक ग्‍लैंडर्स रोग के लिए और दूसरी घोड़ों के संक्रामक खून की कमी रोग के लिए। ये दोनों रोग भारत में अधिसूचनीय रोग हैं और देश में इनके नियंत्रण एवं उन्‍मूलन के लिए विशेष नैदानिकी की आवश्‍यकता है।ग्‍लैंडर्स रोग, घोड़ों, गधों एवं खच्‍चरों सहित अश्‍वों का एक घातक संक्रामक एवं अधिसूचनीय रोग है। यह रोग एक जीवाणु से उत्‍पन्‍न होता है जिसे बर्खोल्‍डेरिया मैलाई कहा जाता है। इस जीवाणु को एक सक्षम जैविक-हथियार माना जाता है और इसे ‘टीयर 1 सलेक्‍ट एजेंट’ की श्रेणी में रखा गया है। आठ वर्षों से अधिक के सतत अनुसंधान के पश्‍चात, राष्‍ट्रीय अश्‍व अनुसंधान केन्‍द्र (एनआरसीई) ने एचसीपी1 एलिजा एंटीजन विकसित किया है। यह सीटीएफ (कॉमप्‍लीमेंट-फिक्‍सेशन टैस्‍ट) का विकल्‍प है। एलिजा कीट को भारत तथा ओआईई प्रयोगशाला, जर्मनी ने वैधानिकता प्रदान की है। डीएडीएफ से मंजूरी के बाद इस प्रौद्योगिकी को आठ राज्‍यों में स्थित प्रयोगशालाओं को हस्‍तांतरित किया गया है। इस प्रौद्योगिकी के व्‍यावसायिकरण के पश्‍चात इसे प्रयोग के लिए तैयार कीट के रूप में विकसित किया गया है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी इस एलिजा किट के व्‍यावसायिक उपयोग की असीम संभावनाएं हैं, क्‍योंकि प्रोटीन आधारित एलिजा किसी अन्‍य देश में उपलब्‍ध नहीं है। ग्‍लैंडर्स रोग को नियंत्रित करने और भारत में इसे समाप्‍त करने में यह प्रौद्योगिकी मील का पत्‍थर सिद्ध होगी।इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री ने प्रौद्योगिकी बुलेटिन, एनआरसीई की  प्रोफाइल एवं एनआरसीई के अनुसंधान परिणाम भी जारी किया। ये प्रौद्योगिकियां एव एनआरसीई प्रकाशन कृषि एवं किसान कल्‍याण राज्‍यमंत्री श्रीम‍ती  कृष्‍णा राज, डॉ. त्रिलोचन महापात्र, सचिव, डेयर एवं महानिदेशक भाकृअनुप, डॉ. जे.के.जेना, उपमहानिदेशक (पशु विज्ञान), डॉ. अशोक कुमार, सहायक महानिदेशक (पशु स्‍वास्‍थ्‍य), डॉ. एस. होन्‍नप्‍पागोल, पशुपालन आयुक्‍त और डॉ. बी.एन. त्रिपाठी, निदेशक, एनआरसीई, हिसार की गरिमामयी उपस्थिति में जारी किए गए। 

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD