Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आधुनिक डेयरी फार्मिंग बन सकती है मौजूदा कृषि का उपयुक्त विकल्प : बलबीर सिंह सिद्धू

नए डेयरी फार्म यूनिट स्थापित करने के लिए ‘डेयरी उद्यमिता विकास स्कीम’ अधीन 11.25 करोड़ रुपए सब्सिडी दी गई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jan 2019

Last updated on: Jan 07, 2019, 00:00 IST

आधुनिक और वैज्ञानिक ढंग से की गई डेयरी फार्मिंग मौजूदा कृषि का उपयुक्त विकल्प साबित हो सकती है। पंजाब सरकार द्वारा पशु पालन और डेयरी फार्मिंग के पेशे को स्थापित करने के लिए विभाग के पशु फार्मों और सीमन बैंकों का आधुनिकीकरण किया गया है जिसके सार्थक नतीजे देखने को मिल रहे हैं। इस बात का खुलासा पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने किया।पशु पालन मंत्री ने कहा आज का युग वैज्ञानिक तकनीकों को बारीकियों से समझ कर लागू करने का युग है जिसके लिए पंजाब सरकार राज्य में डेयरी फार्मिंग से जुड़े किसानों की आधुनिक डेयरी फार्मिंग की सिखलाई 14 जनवरी से शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों और बेरोजगार किसानों को डेयरी फार्मिंग के नये यूनिट स्थापित करने के लिए डेयरी उद्यमिता विकास स्कीम अधीन सब्सिडी मुहैया करवा रही है। इस स्कीम अधीन लाभपात्री दुधारू पशूओं की खरीद जैसे गाएं एवं भैंसों  के यूनिट स्थापित करना, दूध दुहने की मशीनों और डेयरी के लिए और साजो-सामान खरीद सकता है। जिसके लिए जनरल कैटागरी को 25 प्रतिशत और अनुसूचित जातियों को 33 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया करवाई जाती है।

बलबीर सिंह सिद्धू ने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अब तक 11.25 करोड़ रुपए की सब्सिडी लाभपात्रियों के बैंकों के खातों में सीधे तौर पर भेजी जा चुकी है।डेयरी फार्मिंग के प्रशिक्षण सम्बन्धी और जानकारी देते हुए डायरैक्टर, डेयरी विकास विभाग, इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि इस चार हफ्ते के डेयरी उद्यम प्रशिक्षण का अगला बैच डेयरी प्रशिक्षण और विस्तार केंद्र, बीजा(लुिधयाना), चतामली(रोपड़), गिल्ल(मोगा), अबुल्ल खुराना(श्री मुक्तसर साहिब), सरदूलगड़(मानसा) फगवाड़ा(कपूरथला) और वेरका (अमृतसर) में शुरू होगा। शिक्षार्थियों के चयन के लिए 11 जनवरी 2019 को प्रात:काल 10.00 बजे उक्त प्रशिक्षण केन्द्रों पर काउंसलिंग की जायेगी। कम से कम 10वीं तक शैक्षिक योग्यता रखते हुए नौजवान लडक़े लड़कियाँ जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच में हो और जिनके अपने कम से कम 5 दुधारू पशूओं का डेयरी फार्म हो, यह प्रशिक्षण हासिल कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए प्रौस्पैक्टस जिसकी कीमत 100 /- रुपए है, सम्बन्धित जिले के डिप्टी डायरैक्टर डेयरी /डेयरी विकास अधिकारी और सभी प्रशिक्षण केन्द्रों पर उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी डेरी विकास बोर्ड के मुख्य कार्यालय के टैलिफ़ोन नं 0172 -5027285 और 2217020 या विभाग की वैब साईट पर हासिल की जा सकती है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD