Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नाबार्ड ने कपूरथला जिले के लिए रुपये 6924.34 करोड़ की सम्भाव्यता से जुड़ी ऋण योजना का प्रवर्तन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 26 Dec 2018

Last updated on: Dec 26, 2018, 00:00 IST

24 दिसम्बर 2018 को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा कपूरथला जिले के लिये वर्ष 2019-20 के लिए तैयार की गई संभावित लिंक्ड क्रेडिट योजना (पीएलपी) को उपायुक्त मोहम्मद तय्यब ने लांच किया। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी श्री राकेश वर्मा ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए जिले में प्राथमिकता क्षेत्र के लिए कुल ऋण क्षमता का अनुमान 6924.34 करोड़ रुपये आंका गया है, जो की एपेक्स बैंक द्वारा पिछले अनुमानों के मुकाबले 10% की वृद्धि के साथ है। इस पर उन्होंने बताया कि इस दस्तावेज में दिए गए अनुमान बैंकिंग क्षेत्र के लिए अगले साल के वार्षिक ऋण योजना जो कि लीड बैंक द्वारा बनाई जाएगी के लक्ष्य का आधार बनेंगे।उन्होंने आगे बताया कि क्रेडिट क्षमता का अनुमान प्रमुख क्षेत्रों जैसे कृषि, गैर कृषि क्षेत्र और अन्य प्राथमिक क्षेत्रों के लिए क्रमशः 63%, 22% और 15% आंका गया है । इन अनुमानों को प्राथमिकता क्षेत्र के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, विभिन्न निवेश गतिविधियों की इकाई लागत, वित्मान में संशोधन, भारत सरकार और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, जिले के विकास योजना की पहलों, जमीनी स्तर पर संस्थागत ऋण प्रवाह के रुझान और अन्य प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए पीएलपी के अनुमानों को तैयार किया गया है। इस अवसर पर श्री ए एस भुल्लर, अतिरिक्त उप आयुक्त (विकास), श्री वरिंदर धवन, डिप्टी सर्किल हेड, पी.एन.बी., श्री सर्वेंदर सिंह, लीड जिला प्रबंधक, श्री राजीव नारंग, एलडीओ, आरबीआई और अन्य गणमान्य व्यक्ति और बैंकर उपस्थित थे।

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए सम्भाव्यता से जुड़ी ऋण योजना (पीएलपी )

प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के तहत ऋण की कुल सम्भाव्यता : रुपए 6924.34 करोड़

कृषि के तहत ऋण वितरण :  रुपए 4354.27 करोड़ 

मझौले, लघु और अति लघु उद्यमों के लिए ऋण वितरण की सम्भाव्यता : रुपए 1507.44 करोड़

अन्य प्राथमिक क्षेत्रों: रुपए 1062.63 करोड़

 

Tags: DC Kapurthala , NABARD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD