Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

पंजाब सरकार द्वारा पानी से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी के आदेश: हरदीप सिंह मुंडियां

मान सरकार कठिन समय में जनता के साथ: कैबिनेट मंत्री

Hardeep Singh Mundian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Amit Kumar Panchal, DC Kapurthala, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 21 Aug 2025

Last updated on: Aug 22, 2025, 12:51 IST

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि राज्य सरकार ने दरियाओं में पानी का स्तर बढ़ने से प्रभावित फसलों और अन्य नुकसान की भरपाई के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए हैं। सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों बाऊपुर जदीद और सांगरां में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवज़ा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को आदेश दिए गए हैं कि पानी घटते ही जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी पूरी कर रिपोर्ट पेश करें ताकि प्रभावित लोगों को उनका बनता मुआवज़ा समय पर दिया जा सके। राजस्व मंत्री ने बताया कि पानी से प्रभावित प्रमुख ज़िलों कपूरथला, तरन तारन, फिरोज़पुर और फाजिल्का में राहत कार्यों की निगरानी मंत्री समूह द्वारा की जा रही है। 

कैबिनेट मंत्रियों द्वारा विभिन्न ज़िलों का दौरा कर जहां प्रभावित लोगों से मुलाकात की जा रही है, वहीं राहत कार्यों पर लगातार नज़र रखी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कपूरथला ज़िले में राहत कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं ताकि प्रभावित लोगों को राशन, पीने का पानी, दवाइयाँ और पशुधन की देखभाल जैसी ज़रूरी सुविधाएँ युद्धस्तर पर मुहैया कराई जा सकें।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाढ़ रोकू प्रबंधों के तहत राज्यभर में धुसी बांधों और एडवांस बांधों को और मज़बूत करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धुसी बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं। कैबिनेट मंत्री ने नाव के माध्यम से प्रभावित लोगों तक पहुँचकर उनकी समस्याएँ सुनीं और उनकी मांग के अनुसार प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की और टीमें तैनात करने के आदेश दिए ताकि राहत कार्यों में कोई रुकावट न आए। 

उन्होंने प्रभावित लोगों को सूखा राशन, दवाइयाँ और पीने का पानी भी उपलब्ध करवाया। स. हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही लोगों को त्वचा रोगों और जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।

पशुधन की देखभाल पर विशेष ध्यान देने के आदेश देते हुए स. मुंडियां ने कहा कि वेटरनरी डॉक्टर प्रभावित गांवों और डेरों में जाकर पशुओं की जांच करें। प्रभावित लोगों के हौसले को सलाम करते हुए स. मुंडियां ने उन्हें आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।

इससे पहले उन्होंने रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर डैमों से छोड़े जा रहे पानी और दरियाओं में बहाव के बारे में जानकारी हासिल की।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल, नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा, एसएसपी गौरव तूरा तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Amit Kumar Panchal , DC Kapurthala , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD