Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर अरुण जेटली ने रामविलास पासवान से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Dec 2018

Last updated on: Dec 21, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान से चर्चा की। लोजपा के नेताओं ने गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी और सीट बंटवारे में वार्ता को लेकर हो रही देरी पर अपनी चिंताओं से अवगत कराया था। जेटली से मुलाकात के बाद, लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उम्मीद जताई कि वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, वार्ता चल रही है। सही समय पर इस संबंध में घोषणा की जाएगी। हमने भाजपा नेतृत्व के समक्ष अपने बिंदुओं को रख दिया है और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि हमें सुना गया। आशा है कि सब कुछ अच्छा होगा। बैठक में भाग लेने वाले चिराग के चाचा रामचंद्र पासवान ने कहा कि लोजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का भाग बनी रहेगी। रामचंद्र पासवान ने कहा, हम राजग में हैं और बने रहेंगे। सीट बंटवारे के बारे में फैसला इस सप्ताह होगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, किसी भी खास क्षेत्र में अपनी पकड़ रखने वाली पार्टी की इज्जत होनी चाहिए। हम एक छोटी पार्टी हैं। हमें तैयारी के लिए पूरा समय चाहिए। इसलिए हम चाहते हैं कि यह मामला जल्द से जल्द सुलझ जाए। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि सीटों पर अंतिम निर्णय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा और लोजपा के नेताओं के बीच बैठक के बाद होगा, जोकि अभी दिल्ली में हैं।

भाजपा के एक नेता ने यह भी दावा किया कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और इस संबंध में जल्द से जल्द अंतिम निर्णय लिया जाएगा। लोजपा के सूत्रों ने कहा कि पार्टी बिहार में छह लोकसभा सीटों पर लड़ना चाहती है और राज्यसभा की एक सीट की मांग कर रही है। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिहार में 30 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 22 में जीत हासिल की थी, वहीं लोजपा ने छह सीट और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया था। रालोसपा अब राजद-कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है। 2014 में जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) ने अकेले चुनाव लड़ा था और केवल दो सीट पर ही जीत हासिल की थी। भाजपा नेता व बिहार में पार्टी मामलों के प्रभारी भूपेंद्र यादव गुरुवार को पहले चिराग और राम विला पासवान से मिलने गए और बाद में तीनों नेता अमित शाह के आवास पर उनसे मिलने गए। वहां वित्त मंत्री अरुण जेटली से इन लोगों ने मुलाकात की। भाजपा और जद-यू ने पहले ही घोषणा कर दी है कि दोनों पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव में बराबर की सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

 

Tags: Arun Jaitley , Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD