Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों का कृषि उत्‍पादन बढ़ाने में महत्‍वपूर्ण योगदान

कृषि प्रोत्‍साहन केंद्रों से नए स्‍टार्टअप उद्योगों को प्रोत्‍साहन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Dec 2018

Last updated on: Dec 20, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री राधामोहन सिंह ने‘’किसानों की आय बढ़ाने में कृषि-उद्यमिता और स्‍टार्टअप उद्योग‘’ विषय पर अपने मंत्रालय की सलाहकार समिति की सत्रकालीन बैठक में आज बताया कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने के साथ-साथ स्‍टार्टअप इंडिया मिशन को भी प्राथमिकता दी है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों ने खाद्यान्‍न, बागवानी फसलों, दूध, मछली और अंडे का उत्‍पादन बढ़ाने में महत्‍वपूर्ण योगदान किया है। श्री सिंह ने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्‍ध होंगे। उन्‍होंने कहा कि इस दिशा में विभिन्‍न स्‍तरों पर कई कदम उठाए गए हैं, उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत कृषि से संबंधित अनेक विषयों पर कृषि विज्ञान केंद्रों में किसानों को प्रशिक्षण देना और तकनीकी संसाधनों के माध्‍यम से सहायता देना शामिल है।

राधामोहन सिंह ने बताया कि ग्रामीण शि‍क्षित युवाओं के लिए खेती-बाड़ी को आकर्षक बनाने के क्रम में ‘आर्या - अट्रेक्टिंग एंड रिटेनिंग यूथ इन एग्रीकल्चर’ योजना काफी कारगर साबित हो रही है। छात्रों के लिए ‘रेडी- ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना’ भी शुरू की गई है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने प्रौद्योगिकियों, उपलब्‍ध सुविधाओं और संस्‍थाओं की दक्षता को ध्‍यान में रखते हुए 25 एग्री-बिजनेस इन्‍क्‍यूबेशन (एबीआई) केंद्रों का एक नेटवर्क भी स्‍थापित किया है। इन सभी प्रयासों से उत्‍साहित होकर उद्यमियों अथवा स्‍टार्ट-अप उद्योगों ने राज्‍य और राष्‍ट्रीय स्‍तरों पर अनेक उपलब्धियां प्राप्‍त की हैं।कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री ने अंत में उपस्थित सदस्‍यों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रमों और क्रियाकलापों के बारे में अपने सुझाव और अपना समर्थन दें। उन्‍होंने इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्‍वयन में उनके सहयोग की अपेक्षा की।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD