Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राफेल मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय सच्चाई की जीत व कांग्रेस के मुंह पर एक तमाचा : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Dec 2018

Last updated on: Dec 17, 2018, 00:00 IST

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राफेल मामले में सुनाया गया निर्णय कांग्रेस के मुंह पर एक करारा तमाचा है, जिसने देश के लोगों को झूठ और मिथ्या प्रचार करके गुमराह किया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज हरियाणा के रोहतक जिले में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम एवं कुशल नेतृत्व में हो रहे विकास से लोगों व राष्ट्र का ध्यान भटकाने के लिए हताशा में इस मुद्दे को हवा दी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले पर झूठ बोलकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में ही नहीं डाला बल्कि देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया, जो अति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक कृत्य के लिए देश के लोग कांग्रेस को कभी क्षमा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से क्षमा मांगनी चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने राष्ट्र के हित में राफेल विमान खरीदने का बड़ा निर्णय लिया है। यह फैसला कांग्रेस व कुछ अन्य दलों को रास नही आ रहा है, जो इसमें गैर वांछित त्रुटियां ढुंढने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह डील को वर्ष 2007 में की गई थी पर केन्द्र में कांग्रेस के आठ सालों के शासन के दौरान इस विषय में कोई अन्तिम निर्णय नही लिया गया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से प्रश्न किया कि क्या यह देरी इस वजह से हुई कि कांग्रेस सरकार इस डील में बिचोलियों के माध्यम से कमीशन प्राप्त नही कर पाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राफेल डील पर केवल राजनीतिक हितों को साधने तथा लोगों की भावनाओं से खेलने के लिए झूठ का सहारा ले रही है जिसके लिए देश के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राफेल डील पर केन्द्र सरकार को बदनाम कर रहे है, लेकिन अब उनके आधारहीन आरापों पर उन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस, विशेषकर राहुल गांधी के मुंह पर एक करारा तमाचा है तथा उन्हें इससे सबक लेना चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस अध्यक्ष अपने वक्तव्यों और सार्वजनिक ब्यानों में शिष्टता का बर्ताव करने में विफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाल में आए तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद अति उत्साह में राहुल गांधी गुमराह करने वाले और बिना सोचे समझे ब्यान दे रहे है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह दी कि वे अपनी काल्पनिक दुनिया से बाहर आए तथा यह स्वीकार करे कि देश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनकी राजनीतिक सूझबूझ पर पूर्ण विश्वास है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राफेल डील पर दुष्प्रचार करके देश के सम्मान को ठेस पहुंचाई है तथा आगामी लोकसभा चुनावों में देश के लोग कांग्रेस पार्टी को माकूल जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के साढ़े चार साल के शासनकाल में कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान सरकार के खिलाफ एक के बाद एक कई मुददे उठाने की कोशिश की है, परन्तु वे हमेशा नाकामयाब साबित हुए है तथा देश के लोग इनके गलत इरादों को भलीभांति समझते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विश्व नेता के रूप में उभरे हैं तथा उनकी छवि से कांग्रेस पार्टी परेशान है तथा इसलिए वह झूठ का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को आज भी बोफोर्स का मामला याद है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आधारहीन ब्यानबाजी करने पर चेताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक ईमानदार छवि है तथा जो उन्हें बदनाम करना चाहते है वे अब खुद बेनकाब हो गए हैं। नरेन्द्र मोदी न केवल देश के एक लोकप्रिय नेता है बल्कि विश्व के सभी विकसित देश भी उन्हें विश्व नेता मान रहे है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण कांग्रेस के तथाकथित बड़े नेता झूठे प्रचार का सहारा लेकर देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं तथा अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण राफेल मुददे पर झूठ बोल रहे हैं।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD