Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ का केन्द्रीय पुलिस बलों से अपने बल में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का आह्वान

67वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 2018 की विजेता टीमों को ट्रॉफियों का वितरण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Dec 2018

Last updated on: Dec 14, 2018, 00:00 IST

67वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 2018 आज यहां युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ द्वारा विजेता टीमों को ट्रॉफियों के वितरण के साथ संपन्न हो गई। उन्होंने 4x400 रिले दौड़ के प्रतिभागियों को भी मेडल प्रस्तुत किए। इस अवसर पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल--सीआईएसएफ के महानिदेशक श्री राजेश रंजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को बधाई देते हुए कर्नल राठौड़ ने कहा कि खेल शारीरिक सौष्ठव, टीम भावना और नेतृत्व के गुणों को प्रोत्साहन देते हैं, जो पुलिस बलों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अनुशासन प्रशिक्षण, मुस्तैदी और नये मानकों को स्थापित करने के लिए सीआईएसएफ की सराहना की। उन्होंने 50 वर्ष पूरे करने के लिए सीआईएसएफ को बधाई भी दी।इस साल के आरंभ में केन्द्र सरकार के खेलो इंडिया स्कूल गेम्स कार्यक्रम के सफल आयोजन का हवाला देते हुए श्री राठौड़ ने कहा कि ये कार्यक्रम खेल के क्षेत्र में नई क्रांति लाया है। उन्होंने बताया कि 1500 खेल प्रतिभाओं की पहचान की गई है और उन्हें अगले 8 वर्ष तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी के प्रशिक्षण पर 5 लाख रुपये का सालाना खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि खेल के बारे में अवधारणा बदल रही है और खेलों में व्यापक बदलाव आ रहे हैं। उन्होंने सभी पुलिस बलों से अपने बल में सभी राज्यों में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का आह्वान किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने एक स्मारिका भी जारी की।पांच दिन का यह आयोजन (10 से 14 दिसंबर) जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें 34 टीमों के लगभग 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD