Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

जरुरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए लगाए पहचान कैंप में 197 की हुई पहचान

दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए उठाए जा रहे हैं विशेष कदम: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Dec 2018

Last updated on: Dec 14, 2018, 00:00 IST

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अनुपम कलेर ने कहा कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष कदम उठाए जा रहे हैं और इस कड़ी में आज सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्रालय की ओर से अलिमको के सहयोग से ए.डी.आई.पी. योजना के अंतर्गत कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए पहचान कैंप लगाया गया है। उन्होंने कैंप का जायजा लेते हुए अलग-अलग काउंटरों का दौरा करते हुए जहां स्टाफ की हौंसला आफजाई की, वहीं उन्हें पूरी मेहनत व लगन से दिव्यांगजनों की पहचान करने के लिए कहा, ताकि कोई भी जरु रतमंद दिव्यांग कृत्रिम अंग की सुविधा से वंचित न रह सके।अतिरिक्त  डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में लगाए इस पहचान कैंप के दौरान 300 व्यक्ति यों की रजिस्ट्रेशन हुई, जबकि 197 दिव्यांगजनों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि इन जरु रतमंद 197 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग जल्दी ही प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जरु रतमंद दिव्यांगजनों को 166 सुनने वाली मशीनें, 50 बैसाखियां, 36व्हील चेयर के अलावा कृत्रिम अंग मुहैया करवाए जाएंगे। श्रीमती अनुपम कलेर ने कहा कि लगाए गए इस पहचान कैंप की तर्ज पर भविष्य में भी और कैंप लगाए जाएंगे, ताकि जिले के जरु रतमंद दिव्यांगजनों को सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री रणदीप सिंह हीर, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश गौतम, अलिमको कंपनी के अधिकारी श्री अशोक कुमार साहू, श्री धनंजय के अलावा अलग-अलग एन.जी.ओज. व विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD