Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

सरकार किसानों द्वारा पराली जलाने को रोकने का भरपूर प्रयास कर रही है : राधा मोहन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Dec 2018

Last updated on: Dec 13, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि सरकार किसानों द्वारा पराली जलाने को रोकने के पूरे प्रयास कर रही है। साथ ही किसानों को फसल के अवशेषों के मशीनों द्वारा प्रबंधन के लिए आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। एक नयी पहल के रूप में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में फसल अवशेषों के यथास्थान प्रबंधन के लिए कृषि मशीनरी प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसके लिए केन्द्रीय निधियों से  कुल खर्च 1151.80 करोड़ रुपये रखा गया है। राधा मोहन सिंह ने आज नई दिल्ली में ‘अपशिष्ट से सम्पत्ति’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि फसल के अपशिष्टों के प्रबंधन के कई नये विकल्प मौजूद हैं, जिनमें खाद बनाना, पशुओं का चारा तैयार करना, ईंधन और कई अन्य उत्पाद बनाने में इसका इस्तेमाल करना आदि शामिल हैं। इन विकल्पों से न केवल कृषि कचरे का उत्तम प्रबंधन होता है, बल्कि इससे किसानों को अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है।

कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि और कृषि उद्यमों से लाखों टन कचरा और अवशेष निकलता है। आंकड़ो के अनुसार इस अवशेष का 70 प्रतिशत भाग औद्योगिक क्षेत्रों में और घरेलू ईंधन के रूप में उपयोग कर लिया जाता है। शेष अवशेषों को बायो-ईंधन और बिजली उत्पादन में बदला जा सकता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि बायो-ईंधन, बायो-डीजल और बायो-इथेनॉल को सहायक ईंधन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। कारगर प्रबंधन से कृषि कचरे को सम्पत्ति के रूप में बदला जा सकता है।उल्लेखनीय है कि इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती मनाने के सिलसिले में किया गया था। इसमें तीन श्रेणियां थीं – पहली श्रेणी में सातवीं से बाहरवीं कक्षा के छात्रों ने; दूसरी श्रेणी में स्नातक और उसके समकक्ष छात्रों ने तथा तीसरी श्रेणी में स्नातकोतर व अन्य शोधार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में निबंध भेजे। इस तरह मंत्रालय के पास दोनों भाषाओं में पूरे देश से कुल 1399 निबंध प्राप्त हुए, जिनका मूल्यांकन तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया। मूल्यांकन के बाद कुल 24 विजेता (11 छात्राएं, 13 छात्र) घोषित किए गये, जिन्हें आज पुरस्कार प्रदान किया गया।        

 

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD