लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आज विश्वविद्यालय के शांति देवी मित्तल सभागार में 'पुस्तक वितरण समारोह' का आयोजन किया, जहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की युवा उन्मुख प्रेरणादायक पुस्तक 'एग्जाम वारियर्स ' को परीक्षा तैयारी में जुटे एलपीयू के विद्यार्थियों को वितरित किया गया। पुस्तक की कुल 10,000 प्रतियां वितरित की गईं, जो कि नवीन भारत के युवाओं को पूर्णतय समर्पित है। पीएम मोदी द्वारा सुझाए गए सफलता के 25 "मंत्र" 200 पेज की पुस्तक में शामिल हैं, जो परीक्षा के भय को दूर भगाने के लिए यूनिक शैली में बताए गए हैं। परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए मोदी जी की बुक से शीर्ष विचार पीएम मोदी की विभिन्न रेडियो वार्ता 'मन की बात' से संकलित की गई हैं। पृष्ठों में, पीएम मोदी की विद्यार्थियों के लिए मुख्य-लाइनर सलाह, विशेष रूप से परीक्षाओं की तैयारी करना है: "एक योद्धा बनें, चिंता न करें: कड़ी मेहनत करें लेकिन तनाव में न रहें", और यह भी शेयर किया: "परीक्षाएं त्यौहारों की तरह हैं, उन्हें मनाएं "। विश्वविद्यालय द्वारा बुक वितरण कार्यक्रम सही ढंग से निर्धारित किया गया था क्योंकि वर्तमान महीनों में विद्यार्थी उज्ज्वल करियर के लिए परीक्षा में बैठते हैं Iएजुकेशन सेक्टर विशेष रूप से पीएम मोदी के दिल के करीब है, वे यह बात पुस्तक के प्रीफेस में भी साझा करते हैं: "युवाओं के साथ बातचीत करना कुछ ऐसा है जिसका मैंने हमेशा आनंद लिया है। यह पुस्तक उन सभी विद्यार्थियों के लिए है जो परीक्षाओं में बैठते हैं, और जब परीक्षाओं की बात आती है, तो अत्यधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती है।
यह तनाव-मुक्त परीक्षाओं और नंबरों से अधिक ज्ञान को आगे बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में बातचीत और परिचर्चा की मांग करता है। "उन्होंने यह भी कहा:" टेक्नोलॉजी की पावर में अधिक विश्वास रखने के नाते, मैंने इस पुस्तक को 'नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप' के साथ जोड़ा है '। इसके द्वारा एग्जाम वारियर्स अपने एक्साम्स के अनुभव दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं और यह पता लगा सकते हैं कि इस ऐप के माध्यम से दूसरों ने कैसे अनुभव प्राप्त किये। "इस बुक को चित्रों, गतिविधियों और योग अभ्यासों के साथ एक इंटरेक्टिव शैली में लिखा गया है, और यह पुस्तक न केवल परीक्षाओं में सफलता बल्कि जीवन का सामना करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी एक सच्चा मित्र है। विश्व प्रसिद्ध प्रकाशक 'पेंगुइन बुक्स' द्वारा प्रकाशित, यह पुस्तक व्यावहारिक और विचार प्रदायक है, और यह भारत और दुनिया भर के विद्यार्थियों के लिए एक हैंडी (सुगम) गाइड है।प्रधान मंत्री मोदी जी की इस पुस्तक में विद्यार्थियों के लिए शामिल कुछ अन्य सुझाव हैं: "आंसर बुक एक तरफा टिकट है, आगे बढ़ें; आपकी परीक्षा, आपकी विधियां-अपनी शैली का चयन करें; अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त आराम करें; आप स्वंय ही अपने कॉम्पिटिटर हैं; अपने आप को बेहतर बनाने के लिए काम करें; परीक्षाएं सिर्फ आपकी वर्तमान तैयारी पर आपको जज करती हैं, ये आपकी पूर्ण क्षमता का जांच नहीं सकते; धोखा देना चीप होना है; योग नियमित रूप के अभ्यास से परिवर्तन लाता है; व ऐसे ही कई अन्य।