जय ज्वाला मां हिमाचल संघ मुंबई के सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विधानसभा तपोवन में भेंट की।इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को हिमाचल दिवस पर मुबंई आने का निमंत्रण दिया। संस्था पिछले 11 वर्षों से मुंबई में हिमाचल दिवस मना रही है व यह संस्था अनेक सामाजिक कार्यों में भी कार्यरत है।