Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तीन राज्यों के सैकड़ों विद्यार्थी एलपीयू में हुए यूथ लीडरशिप अवार्ड्स से सम्मानित

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) और रोटरी डिस्ट्रिक्ट -3070 ने एलपीयू परिसर में संयुक्त रूप से किया था 'रायला' प्रोग्राम आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Dec 2018

Last updated on: Dec 11, 2018, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) और रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3070 चैप्टर ने संयुक्त रूप से एलपीयू परिसर में 'यूथ  लीडरशिप  अवार्ड्स प्रोग्राम 'रायला' का आयोजन किया, जहां तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के करीब 250 विद्यार्थियों को उनकी  उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया । विभिन्न क्षेत्रों के 20 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ताओं ने पांच दिवसीय प्रयास के विभिन्न सत्रों के दौरान भाग लेने वाले विद्यार्थियों  को निर्देशित और प्रेरित किया और जीवन में सफल होने के लिए शिक्षाएं प्रदान कीं। प्रोग्राम में  चीफ गेस्ट के तौर पर एल पी यू के चांसलर अशोक मित्तल जी मौजूद थे । रायला  के अध्यक्ष डॉ नरिंदर पाल ने इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया, जहां यूंथ  पावर; रोल  ऑफ़  इमोशनल  इंटेलिजेंस  इन  डिसिशन  मेकिंग; सक्सेस  इज   नेवर एंडिंग & फेलियर  इज  नेवर  फाइनल; वैल्यू  एडीशन; सेवन  थिंग्स  टू  डू बिफोर  यू  ग्रेजुएट; पर्सनालिटी  डेवलपमेंट; हैप्पीनेस: की टू सक्सेस; रोल  ऑफ़  टेक्नोलॉजी  इन  डे टू डे  लाइफ; लीडरशिप; आर्ट  ऑफ़  कम्युनिकेशन सहित कई विषयों पर  महत्वपूर्ण वार्तालाप किया गया । वक्ताओं में एलपीयू के  कार्यकारी डीन डॉ एलआर गुप्ता, डीन डॉ सोरभ लखनपाल, प्रोफेसर केवी उमर फारूक, डॉ गुर्जोत कौर; श्री बलविंदर पठानिआ, श्री बर्जेश सिंघल, पूर्व रजिस्ट्रार केके धीर, सीए दविंदर सिंह आदि शामिल थे । योगा, मैराथन, जुम्बा, लोक नृत्य और अन्य संबंधित गतिविधियां से भी विद्यार्थियों को कई अन्य स्किल्स सिखाई गयी । करतारपुर  में 'जंग-ए-आज़ादी' स्मारक की एक विशेष यात्रा से विद्यार्थियों को राज्य और देश की  महिमा के बारे पता चला। भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से कुछ ने बताया कि बुकिश ज्ञान से हटकर, इस कार्यक्रम ने उन्हें जीवन के कई महत्वपूर्ण तथ्यों को पढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की भागीदारीओं को और अधिक होना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को सकारात्मक पहलुओं और उपलब्धियों के साथ जीवन जीने के लिए आरम्भ से ही मार्गदर्शन होता रहे ।

 

Tags: Lovely Professional University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD