Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कन्नूर हवाईअड्डे का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कन्नूर (केरल) , 09 Dec 2018

Last updated on: Dec 09, 2018, 00:00 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने रविवार को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे राज्य का भाग्य बदल जाएगा, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से सभी कस्बों की दूरी केवल चार घंटे की है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु के साथ सुबह 10 बजे हवाईअड्डे से पहली उड़ान को रवाना करने के बाद विजयन ने ट्वीट किया, “कन्नूर ने उड़ान भर ली है।”एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान ने 180 यात्रियों के साथ अबू धाबी के लिए पहली उड़ान भरी। सभी यात्रियों को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (केआईएएल) की ओर से एक-एक उपहार दिया गया। यह राज्य का चौथा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कोझिकोड में भी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं। फेसबुक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, “हवाईअड्डा उत्तरी केरल के भाग्य को बदल देगा। यह 2,300 एकड़ में फैला हुआ है और इसके रनवे की लंबाई 3,050 मीटर है, जिसे 4,000 मीटर तक बढ़ाया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “समावेशी विकास के लिए कनेक्टिविटी और गतिशीलता महत्वपूर्ण है। केरल ने मानवीय विकास में सराहनीय प्रगति की वजह से इस पर ध्यान केंद्रित किया है। विजयन ने कहा कि कन्नूर हवाईअड्डे के उद्घाटन के साथ केरल कनेक्टिविटी में नए मानक स्थापित कर रहा है। विजयन ने कहा, “सभी जिला मुख्यालयों की दूरी अब अंतर्रष्ट्रीय हवाईअड्डे से तीन घंटा रह गई है। राज्य के लगभग सभी कस्बों की अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से दूरी चार घंटों के भीतर पूरी हो जाएगी।” अबू धाबी के लिए उड़ान भरने से पहले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राजनेताओं समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। यहां से आज के लिए दो और उड़ानें निर्धारित हैं। यहां से संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरू और मुंबई के लिए भी घरेलू उड़ानें संचालित होंगी। प्रभु ने केरल सरकार और केरल के लोगों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “यह हवाईअड्डा एक तरह से केरल के भविष्य की प्रगति का प्रवेश द्वार है। उनका सपना हकीकत में बदल रहा है।”

 

Tags: Suresh Prabhu , Pinarayi Vijayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD