Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भूलों पर माफी मांगने का कदम बादलों का अब तक का सबसे बड़ा राजनैतिक नाटक- भगवंत मान

माफी भूलों या गलतियों की होती है जानबुझ कर किए पापों की नहीं

भगवंत मान
भगवंत मान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Dec 2018

Last updated on: Dec 08, 2018, 00:00 IST

बादल परिवार की ओर से व अकाली दल के नेताओं समेत श्री दरबार साहिब जा कर सेवा कर भूलों पर माफी मांगने को आम आदमी पार्टी के संगरूर से संसद मैंबर भगवंत मान ने अब तक का सबसे बड़ा राजनैतिक नाटक करार दिया है। चण्डीगढ़ से जारी बयान में मान ने कहा कि श्री गुरू साहिब सब के भूल के क्षमावान हैं परंतु बादलों द्वारा जानबुझ कर किए गए पापों की माफी हरगिज़ नहीं हो सकती। मान ने कहा कि बादलों ने अपने राजनैतिक जीवन और खास कर पिछले 10 वर्षों के राज दौरान पंजाब के लोगों को लूटा और पीटा है और अब आपना राजनैतिक जमीन खिसकता देख ड्रामे कर रहे हैं। बादलों से पूछते मान ने कहा कि वह पंजाब के लोगों को बताएं कि वह कौन-कौन सी भूलों की माफी मांग रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या बादल अब मानते हैं कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, किसानों की आत्म हत्या, राज्य के स्रोतों पर कब्जा आदि कार्यों के लिए जिम्मेदार हैं। मान ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल बहुत ही शातिर राजनैतिक हैं और हमेशा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धर्म का सहारा लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बादलों की काली करतूतों से पंजाब का बच्चा-बच्चा अवगत है और अब वह लोगों को ओर मूर्ख नहीं बना सकते। 

उन्होंने कहा कि बादलों की झूठी माफी के ड्रामे से बहबल कलां में शहीद हुए सिंह, नशे से मरे नौजवान और कर्जे के चलते आत्म हत्या कर चुके किसान वापिस नहीं आने वाले और अच्छा यह ही होगा कि वह अब राजनीति छोड़ चुप-चाप अपने घर बैठ जाएं।सिक्ख धर्म और पंजाब का नुक्सान करने के लिए बादलों को जिम्मेदार बताते मान ने कहा कि इतना नुक्सान तो अहमद शाह अब्दाली नहीं कर सका जितना प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल ने राज्य के स्रोतों, बसों, ढाबों आदि पर कब्जा कर के लोगों को आत्म हत्या करने के लिए मजबूर किया है। सुखबीर सिंह बादल द्वारा अमृतसर रेल हादसे के दौरान मारे गए लोगों को मुआवजा देने की मांग पर मान ने कहा कि सुखबीर खुद बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल दौरान कितने लोगों को मुआवजे दिए थे इस लिए वह इस घटना पर राजनैतिक रोटियां सेकने से बाज आएं।पंजाब के लोगों को बादल से सुचेत रहने की सलाह देते मान ने कहा कि बादल अब सत्ता के जाने के चलते मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बादल राजनीति छोड़ कर घर बैठ जाएं तो यह पंजाब के लोगों के लिए सही सिद्ध होगा।

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD