Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नाबार्ड ने पटियाला जिले के प्राथमिक क्षेत्र के लिए 18110.74 करोड़ रुपए की वार्शिक ऋण योजना जारी की

बैंकिंग अधिकारी लोक भलाई योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएं : नमन मड़कन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 04 Dec 2018

Last updated on: Dec 04, 2018, 00:00 IST

पटियाला के सहायक कमिश्नर ( जनरल) नमन मड़कन ने नैशनल बैंक फार एग्रीकल्चर एंड रुरल डेवलेपमेंट (नाबार्ड) की तरफ से पटियाला जिले के लिए साल 2019-20 के लिए प्राथमिक क्षेत्र के लिए 18110.74 करोड़ रुपए की संभावित वार्शिक ऋण योजना जारी की है। यहाँ जिला प्रशासनिक परिसर में लीड बैंक की तरफ से जिले के विभिन्न बैंकों की सलाहकार समिति की करवाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री मड़कन ने सभी बैंकिंग अधिकारियों को निर्देा दिए वे अपने उपभोक्तओं को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करते समय संवेदनशील रवैया अपनाएं।इस कर्ज योजना के अंतर्गत फसली कर्जे के लिए 12045.39 करोड़ रूपये, माइक्रो और छोटे इंटरप्राइजेज के लिए 2372.25 करोड़, एक्सपोर्ट क्रेडिट 470.62, शिक्षा के लिए 769. 50, मकानों के लिए 1286. 25 करोड़, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के लिए 39.33 करोड़, सामाजिक बुनियादी ढांचे ( स्कूल, उच्च शिक्षा संस्थाओं, अस्पताल, जन सेहत) के लिए 785.25 करोड़ और अन्य क्षेत्रों के लिए 341.54 करोड़ रुपए के कर्जे मुहैया करवाने की योजना बनायी गई है। इस बारे नाबार्ड के डी. डी. एम. श्री जे. पी. एस. अहूजा ने बताया कि यह योजना 2018- 19 की योजना की अपेक्षा 5.22 प्रतिशत बढ़कर है।इस मौके श्री मड़कन ने कहा कि बैंक अधिकारी महात्मा गांधी सरबत विकास योजना अधीन कर्ज लेने के लिए प्राप्त हुई अर्जियों का तुरंत निपटारा करने सहित योग्य लाभार्थियों को सरकार की भलाई स्कीमों का लाभ प्रदान करने में भी अपना योगदान दें। 

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की तरफ से लाभार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रायोजित किए मामलों का पहल के आधार पर निपटारा करें।श्री मड़कन ने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप बना कर कम ब्याज और कर्जे मुहैया करवाने को भी प्राथमिकता दी जाये। उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों की तरफ से पास या रद्द किये गए मामलों को वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाये जिससे जिले की सही रिपोर्ट पेश की जा सके। उन्होंने समूह बैंक अधिकारियों को बैंकों के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा।इससे पहले बैंकों की सुरक्षा समिति की मीटिंग मौके श्री मड़कन ने बैंक अधिकारियों को हिदायत की है कि पिछले समय में जिले अंदर हुई लूट पाट की वारदातों के मद्देनजर बैंकों की सभी ब्राचें और ए. टी. एम में सी. सी. टी. वी कैमरे चालू हालत में होने सुनिचित किए जाएं। जबकि पुलिस की तरफ से बैंकों के आस पास किसी निश्चित समय की बजाय अचानक गश्त की जाये। लीड बैंक एस. बी. आई. के चीफ मैनेजर श्री सुरिन्दर मलिक ने इस मीटिंग की कार्यवाही चलाते हुए बैंकों की कार्यवाही बाबत जानकारी दी।इस मौके रिजर्व बैंक आफ इंडिया से ए. जी. एम. श्री के. एस. भुल्लर, नाबार्ड के डी. डी. एम. श्री जे. पी. एस. अहूजा, एस. बी. आई. के सुरक्षा अफसर सेवा मुक्त कमांडैंट साधु सिंह, विभिन्न बैंकों के अधिकारियों समेत कई सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: NABARD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD