Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त प्रोजेक्टों की समीक्षा के लिए उच्च ताकती कमेटी की अध्यक्षता की

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, National Bank for Agriculture and Rural Development, NABARD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jun 2023

Last updated on: Jun 08, 2023, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ कहा कि राज्य ने अपनी कारगुज़ारी में भारी सुधार करते हुये वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान नेशनल बैंक फार एग्रीकल्चर एंड रुरल् डिवैल्पमैंट (नाबार्ड) द्वारा सहायता प्राप्त चल रहे ग्रामीण बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्टों के लिए 800 करोड़ रुपए के फंडों का रिकार्ड प्रयोग किया।

यहाँ पंजाब भवन में नाबार्ड से सहायता प्राप्त प्रोजेक्टों की समीक्षा करने के लिए उच्च ताकती कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वित्तीय वर्ष 2022- 2023 के दौरान चल रहे प्रोजेक्टों के उच्चतम-प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए वित्त विभाग और नाबार्ड की भूमिका की सराहना की।

पंजाब राज्य के लिए अब तक के सबसे अधिक 919 करोड़ रुपए के नये प्रोजेक्टों को मंज़ूरी देने के लिए नाबार्ड का धन्यवाद करते हुये वित्त मंत्री ने राज्य की अच्छी कारगुज़ारी और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए फंडों के बेहतरीन प्रयोग के मद्देनज़र नाबार्ड टीम को वित्तीय वर्ष 2023-24 ( आर. आई. डी. एफ. - XXIX) के नये प्रोजेक्टों के लिए राज्य की अलाटमैंट को बढ़ा कर 1500 करोड़ रुपए करने की अपील की। 

इस मौके पर वित्त मंत्री ने ग्रामीण आर्थिकता के समूचे विकास के लिए इस वर्ष सड़कों और पुल, सिंचाई, पीने वाले पानी और सेनिटेशन, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, सेहत, हुनर विकास, गोदामों, बाग़बानी और भू संरक्षण आदि क्षेत्रों के प्रोजेक्टों के लिए पहल के आधार पर फंड देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

नाबार्ड द्वारा ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास फंड ( आर. आई. एफ. डी.) के अंतर्गत प्राप्त फंडों के साथ चल रहे अलग- अलग प्रोजेक्टों की प्रगति का जायज़ा लेते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी प्रशासकीय विभागों को हिदायत की कि वे नाबार्ड से उपलब्ध फंडों की अधिकतम प्रयोग पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ इन प्रोजेक्टों को लागू करने की गति को तेज करें जिससे इनको जल्दी से जल्दी मुकम्मल करके राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुँचाया जा सके।

मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास श्री के. ए. पी. सिन्हा, प्रमुख सचिव वित्त श्री अजोए कुमार सिन्हा, सचिव वित्त श्रीमती गरिमा सिंह, और प्रमुख सचिव, सचिव, प्रशासनिक विभागों के मुखियों और चीफ़ जनरल मैनेजर श्री रघुनाथ बी. के नेतृत्व अधीन नाबार्ड की टीम शामिल हुई।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , National Bank for Agriculture and Rural Development , NABARD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD