Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

750 करोड़ रूपये के नहरी पानी प्रोजेक्ट पर एशियन डेवलेपमेंट बैंक के समक्ष पे्रजेंटेशन दी प्रशासन ने

जमीन अधिग्रहण का कार्य जल्द शुरू होगाः अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 01 Dec 2018

Last updated on: Dec 01, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिशा निर्देशों व पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर की पहल पर पटियाला शहर के लोगों को पीने के लिए शुद्ध व अंर्तराष्ट्रीय स्तर के पैमाने पर खरा उतरने वाले नहरी पानी की व्यवस्था करने शुरू होने वाले नहरी पानी प्रोजेक्ट को लेकर  आज एशियन डेवलेपमेंट बैंक के अधिकारियों के समक्ष जिला प्रशासन ने प्रेजेंटेशन दी है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परै की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस वर्कशाप में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों जल आपूर्ति व सेनीटेशन, सीवरेज, भखड़ा मैन लाईन, सिंचाई व नगर निगम के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों ने भाग लिया है। बैठक में बताया गया कि प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अगले दो से तीन महीनों में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पटियाला की वर्तमान आबादी 4.9 लाख की तुलना में अगले 30 साल में शहर की लगभग दौगुनी होने वाली संभावित आबादी नौ लाख को ध्यान में रख कर बनाया जा रहा है। श्री परै ने बताया कि वर्ष 2051 को ध्यान में रख कर दो चरणों में तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट का पहला चरण अबलोवाल गांव में तैयार किया जाएगा। 

इस क्षेत्र में लगभग 32 एकड़ जमीन पर प्रोजेक्ट के लिए पानी स्टोर कर शोधित किया जाएगा। इस रिजरवायर पर भाखड़ा नहर से पटियाला के लिए आने वाला 33.8 क्यूसिक पानी लिया जाएगा जबकि इसके बाद के अगले प्रोजेक्ट के लिए घग्गर नहर में से पानी लिया जाएगा, इसके लिए शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर अन्य स्थान पर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जहां से कुल 63 क्यूसिक पानी का प्रबंध किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों से एनओसी लेने के अलावा विस्तृत डिजाईन तैयार करने के लिए भी कहा गया है। उल्लेखनीय है कि 750 करोड़ रूपये की लागत से पटियाला में शुरू होने वाले नहरी पानी प्रोजेक्ट के लिए 525 करोड़ रूपये के ऋण के लिए एशियन विकास बैंक ने मंजूरी दे दी है, जबकि शेष राशि राज्य सरकार की ओर से वहन की जाएगी। इससे शहर में लगभग एक लाख पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। बैठक में नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर श्री अंकुर महेंदू्र, प्रोजेक्ट के लिए बनाई गई पांच सदसीय कमेटी के अध्यक्ष पूर्व चीफ इंजीनियर श्री दलजीत सिंह के अलावा एशियन डेवलेपमेंट बैंक की ओर से संजय जोशी व संजय कौल व संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

 

Tags: Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD