Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पिछले चार वर्षों में पूर्वोत्‍तर राज्‍यों को केन्‍द्र की ओर से 3200 करोड़ रूपए की मदद दी गई

इम्‍फाल, ईटानगर, पासीघाट, नामची, गंगटोक और शिलॉंग में क्‍लाउड आधारित आई सी सी सी प्रणाली वि‍कसित करने के लिए बी ई एल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 01 Dec 2018

Last updated on: Dec 01, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी ने आज पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में अर्बन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा के अवसर पर  बताया कि पिछले चार वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (पी एम ए वाई अर्बन) के तहत पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों के लिए 2.3 लाख मकान बनाए जाने को मंजूरी दी गई। इनमें से 1.16 लाख मकानों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मकानों के निर्माण के लिए सिक्किम की सौ फीसदी मांग मंजूर कर ली गई है। उन्‍होंने कहा कि मकानों के निर्माण के लिए दी गई इन मंजूरियों को 2004 से 2014 की दस वर्ष की अवधि के दौरान जवाहर लाल नेहरू अर्बन रूरल मिशन तथा राजीव आवास योजना के तहत 26041 मकानों के निर्माण के लिए दी गई मंजूरी के परिप्रेक्ष्‍य में देखा जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि 2004-14 के दौरान जितने मकानों के लिए मंजूरी दी गई थी, उनमें से अभी तक केवल 21159 मकान ही बनाए जा सके। बाकी के 4892 मकान अभी भी निर्माणाधीन हैं। पुरी ने कहा कि पिछले चार वर्षों की अवधि में पूर्वात्‍तर राज्‍यों को पी एम ए वाई अर्बन योजना के तहत 3570 करोड़ रुपए की केंद्रीय मदद मंजूर की गई और 1520 करोड़ रुपए जारी किए गए, जबकि 2004-14 की अवधि में 683 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे और 586 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। 

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्रत्‍येक लाभार्थी को 1 लाख से लेकर 2.67 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। दो दिवसीय इस समीक्षा बैठक में पुरी के अलावा मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्‍लव कुमार देव, पूर्वात्‍तर राज्‍यों के कई वरिष्‍ठ अधिकारी और उनके मिशन प्रभारी निदेशकों ने भी भाग लिया। समीक्षा बैठक में कई सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रधानमंत्र नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 25 जून 2015 को शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), कायाकल्प एवं शहरी रूपांतरण के लिए अटल मिशन योजना (अमृत) तथा स्‍मार्ट सिटी योजना की समीक्षा की गई और इन्‍हें प्रभावी तरीके से लागू करने उपयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्‍वच्‍छ भारत मिशन की भी समीक्षा की गई। यह योजना 2 अक्‍टूबर 2014 को शुरू की गई थी। इसके अलावा पूर्वात्‍तर क्षेत्र शहरी विकास कार्यक्रम, दीन दयाल अंत्‍योदय योजना, राष्‍ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा रीयल एस्‍टेट रेगुलेशन एक्‍ट पर भी चर्चा हुई। समीक्षा बैठक में बताया गया कि पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के 12 शहरों को कायाकल्प एवं शहरी रूपांतरण के लिए अटल मिशन योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत इन शहरों में सभी घरों पर पानी के कनेक्‍शन दिए जाएंगे और हर दिन प्रत्‍येक व्‍यक्ति के लिए 135 लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी, जल-मल निकासी की व्‍यवस्‍था सुधारने के लिए नालियों का जाल बिछाया जाएगा, बिना मोटर वाले सार्वजनिक वाहन उपलब्‍ध कराए जाएंगे तथा शहरों में खुले स्‍थान विकसित किए जाएंगे। स्‍मार्ट सिटी मिशन की समीक्षा में बताया गया कि इसके लिए पूर्वोत्‍तर के 10 शहरों का चयन किया गया है और मिशन के तहत अब तक केंद्र की ओर से पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के लिए 1024 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। सिक्किम के नामची शहर में सबसे ज्‍यादा प्रगति का उल्‍लेख किया गया है। 

स्‍मार्ट शहरों में सभी तरह ही जन सुविधाएं उपलब्‍ध कराने तथा उन पर निगरानी और नियंत्रण रखने के लिए क्‍लाउड आधारित आई सी सी सी प्रणाली विकसित करने के लिए बी ई एल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए हैं। स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और नगालैंड को खुले में शौच से मुक्‍त राज्‍य घोषित कर दिए गए हैं। पूर्वोत्‍तर के 98 शहरों को यह दर्जा हासिल हुआ है। 47000 घरों में शौचालय बनाए गए हैं तथा 2310 सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जनवरी 2019 तक समूचे पूर्वोत्‍तर राज्‍यों को खुले में शौच मुक्‍त राज्‍य का दर्जा प्राप्‍त हो जाएगा। रीयलटी क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और उपभोक्‍ताओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए लाए गए रेरा कानून को असम और त्रिपुरा में अधिसूचित कर दिया गया है। असम, त्रिपुरा, मिजोरम और सिक्किम में अं‍तरिम स्‍तर पर रेरा प्राधिकरणों का गठन किया गया है। सभी पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में रेरा कानून जल्‍द ही लागू हों जाएंगे। त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री श्री देव ने इस अवसर पर कहा कि वह चाहते हैं कि उनका राज्‍य एक आदर्श राज्‍य बने। उन्‍होंने इसके लिए वे राज्‍य में शहरी आधरभूत संरचना को विकसित किए जाने पर जोर दिया। उन्‍होंने त्रिपुरा को एक आदर्श राज्‍य के रूप में विकसित करने के लिए श्री पुरी और उनके मंत्रालय से सहयोग की अपील की।

 

Tags: Hardeep Singh Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD