Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नाबार्ड द्वारा गांव रुपाणा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

किसानों का सहायक खेती धंधे अपनाने का आह्वान, पराली न जलाने वाले किसानों को दी बधाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 27 Nov 2018

Last updated on: Nov 27, 2018, 00:00 IST

जिला श्री मुक्तसर साहिब के काम रूपाना व भंगजड़ी में आज नाबार्ड द्वारा किसानों को बैंकिंग सेवाओं संबंधी जानकारी देने के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर लगाए गए। इस अवसर पर नाबार्ड के मु य महाप्रबंधक जे पी एस बिंद्रा ने किसानों को नाबार्ड द्वारा किसान हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें खेती सहायक धंधे अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जेपीएस बिंद्रा ने बताया कि नाबार्ड द्वारा किसान क्लब व किसान उत्पादक समूह का गठन कर संयुक्त रूप से खेती व खेती व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बैंक ने ऐसे 91 किसान उत्पादक समूहों का गठन किया है जो अपनी खेती उपज का मंडीकरण करने के साथ-साथ कृषि व्यापार में लगे हुए हैं।बैंक के सीजीएम में किसानों का आह्वान किया कि नई पीढ़ी को आधुनिक खेती के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने किसानों को खाद व जहरों की आवश्यकता के अनुसार ही खेती में प्रयोग करने के लिए कहा व कृषि खर्चों को कम करने के बारे में बताया। 

उन्होंने किसानों को कर्ज से बचने की भी सलाह दी व कहा कि किसान जिस कार्य के लिए ऋण ले उसका इस्तेमाल उसी कार्य के लिए करें।पराली न जलाने वाले किसानों को बधाई देते हुए श्री बिंद्रा ने बताया कि नाबार्ड द्वारा राज्य के 4000 गांवों में कैंप लगाकर किसानों को जागरूक किया गया है व अगले साल सरकार द्वारा पराली प्रबंधन के लिए और मशीनरी उपलब्ध करवाई जाएगी।नाबार्ड के डीडीएम बलजीत सिंह ने बैंक की योजनाओं के बारे में बताया कि व किसानों को बैंकों से जुड़कर विकास मुखी कार्यों के लिए ही ऋण लेने की अपील की। सहकारी बैंक के मैनेजर श्री परमवीर सिंह भंडारी ने सहकारिता विभाग द्वारा किसान हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर हरनेक सिंह ने सभी को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए धन्यवाद दिया। ओ पी गुप्ता ने विभिन्न बैंकों की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। नाबार्ड के एएम शीवी शर्मा भी यहां उपस्थित थी।

 

Tags: NABARD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD