Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत को सतत, समावेशी और जन केन्द्रित रूप में नीली अर्थव्‍यवस्‍था मंजूर : नितिन गडकरी

गडकरी कल नैरोबी में सतत नीली अर्थव्‍यवस्‍था सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नैरोबी , 27 Nov 2018

Last updated on: Nov 27, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय जहाजरानी, सड़क परिवहन तथा राजमार्ग, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत के आर्थिक विकास के लिए नीली अर्थव्‍यवस्‍था काफी अधिक महत्‍वपूर्ण है। गडकरी सतत नीली अर्थव्‍यवस्‍था सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए आज नैरोबी रवाना हुए। यह सम्‍मेलन केन्‍या द्वारा आयोजित किया जा रहा है और कनाडा तथा जापान सम्‍मेलन के सह-मेजबान हैं। गडकरी कल सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। गडकरी ने कहा है कि हिन्‍द महासागर क्षेत्र में भारत रणनीतिक स्‍थान पर है और इसी आधार पर भारत सतत समावेशी और जन केन्द्रित रूप में हिन्‍द महासागर रिंग एसोसिएशन (आईओआरए) के ढांचे के माध्‍यम से नीली अर्थव्‍यवस्‍था के विकास को स्‍वीकृति देता है। उन्‍होंने कहा कि भारत अपने मेरीटाइम ढांचे के साथ-साथ अंतर्देशीय जलमार्गों तथा महत्‍वाकांक्षी सागरमाला कार्यक्रम के माध्‍यम से तटीय जहाजरानी को विकसित कर रहा है, जिससे मेरीटाइम लॉजिस्टिक्‍स क्रांतिकारी रूप ले लेगा और देश में बंदरगाह नेतृत्‍व विकास होगा। 

उन्‍होंने कहा कि इस क्षेत्र के बारे में भारत का राष्‍ट्रीय दृष्टिकोण प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्र ‘सागर’ अर्थात क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास में स्‍पष्‍ट होता है। भारत के महत्‍वाकांक्षी सागरमाला कार्यक्रम के अंतर्गत 600 से अधिक परियोजनाएं चिन्हित की गई हैं और इनमें 2020 तक लगभग 8 लाख करोड़ रुपये (120 बिलियन डॉलर) के निवेश का प्रावधान है। इससे देश लॉजिस्टिक लागतों में देश प्रति वर्ष 6 बिलियन डॉलर की बचत करेगा और 10 मिलियन नये रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बंदरगाह की क्षमता प्रति वर्ष 800 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटीपीए) से बढ़कर 3500 एमएमटीपीए हो जाएगी। श्री गडकरी ने कहा कि प्रति स्‍थान 150 मिलियन डॉलर के प्रस्‍तावित निवेश के साथ सागरमाला के अंतर्गत तटीय आर्थिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। तटीय आर्थिक क्षेत्र नीली अर्थव्‍यवस्‍था के केन्‍द्र होंगे।

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD