Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मोदी का अदालती कार्यवाही में दखल देना खतरनाक : सीताराम येचुरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 26 Nov 2018

Last updated on: Nov 26, 2018, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव आयोग, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) और अन्य संवैधानिक निकायों को कमजोर करने के बाद अब अदालत की कार्यवाहियों में दखल दे रहे हैं। येचुरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय दबाव में है क्योंकि विपक्षी दल अदालती कार्यवाहियों में दखल दे रहे हैं। यह कहकर प्रधानमंत्री खुद और सरकार द्वारा अदालत की कार्यवाहियों में दखल दे रहे हैं। यह बहुत खतरनाक प्रवृत्ति है।" उन्होंने कहा, "चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री ने अयोध्या विवाद को लेकर कानूनी प्रक्रिया को पलटने की चेतावनी दी। मोदी निराशा में इस तरह के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बयान दे रहे हैं।"उन्होंने कहा, "जो मसले अदालत के सामने हैं, उनपर किसी को कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अयोध्या विवाद काफी संवदेनशील मसला है। कोई प्रधानमंत्री कैसे उस मसले पर टिप्पणी कर सकता है जो सर्वोच्च न्यायालय के समाने है।"

येचुरी यहां रविवार को आए थे। उन्होंने माकपा के दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन में हिस्सा लिया। येचुरी ने कहा, "मोदी सरकार ने संसदीय कार्यवाही को छोटा कर दिया और यह खुल्लमखुल्ला न्यायपालिका, सीबीआई, सीवीसी, आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) और अन्य संवैधानिक व स्वायत्तशासी निकायों को कमजोर कर रही है।"उन्होंने दावा किया कि पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में जनता का रुख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मोदी सरकार के खिलाफ है। माकपा नेता ने कहा, "मोदी और उनकी पार्टी द्वारा हिंदुत्व और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को प्राथमिकता देकर वोट मांगे जा रहे हैं। वे 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व किए हरेक वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं।"उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले 1977 की तरह पार्टियों का महागठबंधन बनेगा।उन्होंने कहा, " दिसंबर के दूसरे सप्ताह में संसद के आगामी सत्र से पूर्व भाजपा विरोधी दलों की दिल्ली में बैठक होगी जिसमें आगामी आम चुनाव के लिए महागठबंधन को लेकर रणनीति तलाशी जाएगी।"येचुरी ने कहा कि 30 नवंबर को दिल्ली में किसानों की विशाल रैली होगी और भाजपा से जुड़े भारतीय मजदूर संघ को छोड़ बाकी सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा सरकार की विफलताओं को लेकर 8-9 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD