Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

शाह के रोड शो में हुई हिंसा के खिलाफ वाम मोर्चे का प्रदर्शन

Listen to this article

5 Dariya News

कोलकाता , 15 May 2019

Last updated on: May 15, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के मंगलवार को रोड शो के दौरान यहां एक कॉलेज में हुई तोड़फोड़ और बांग्ला विद्वान व महान समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में बुधवार को वाम मोर्चा के वरिष्ठ सदस्यों ने शहर में एक रैली निकाली।मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी और वाम मोर्चे के अध्यक्ष बिमान बोस के नेतृत्व में रैली मध्य कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर में विद्यासागर उद्यान से शुरू हुई और हेदुआ के पास आजाद हिंद बाग तक गई।रैली में भाग लेने वाले वाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिंसा और आगजनी की घटना को बंगाल की सांस्कृतिक परंपरा पर एक 'धब्बा' करार दिया और लोगों से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस द्वारा बनाए गए 'सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जाल' में नहीं फंसने का आग्रह किया।येचुरी ने रैली शुरू करने से पहले कहा, "विद्यासागर बंगाल के पुनर्जागरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उनके सामाजिक योगदान ने राष्ट्रीय आंदोलन को बदल दिया और यह सुनिश्चित किया कि भारत स्वतंत्र हो जाए।"उन्होंने कहा, "यह दोनों राजनीतिक दलों द्वारा बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन है जो भारतीय सभ्यता की विरासत और परंपराओं को धारण करने का दावा करते हैं और दोनों ही इसके खिलाफ पूरी तरह से काम कर रहे हैं। मैं बंगाल के लोगों से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जाल में नहीं फंसने की अपील करता हूं।"यह कहते हुए कि बहुत पुराने विद्यासागर कॉलेज जैसी संस्था पर हमला बंगाल की सांस्कृतिक लोकाचार के खिलाफ है, बिमान बोस ने कहा कि हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार है इसका पता लगाने के लिए 'उचित जांच' होनी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।बोस ने कहा, "विद्यासागर कॉलेज एक शानदार अतीत के साथ एक प्रतिष्ठित संस्थान है। कॉलेज में इस तरह की आगजनी और विद्यासागर (प्रतिमा) पर हमले की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। हमें यह सोचकर शर्म आती है कि वे (हिंसा करने वाले) बंगाल के लोग हैं। मैं नहीं मानता कि बंगाल के लोग ऐसा कर सकते हैं।"उन्होंने कहा कि अपराधी का पता लगाने के लिए जांच की जानी चाहिए। चुनाव आयोग को मामले की जांच करनी चाहिए क्योंकि यह चुनाव प्रचार के दौरान हुआ है।मंगलवार शाम को उत्तरी कोलकाता में शाह के विशाल रोड शो में भाग लेने वाले भाजपा समर्थकों और तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई के सदस्यों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित तौर पर विद्यासागर कॉलेज परिसर के भीतर तोड़फोड़ की और विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ दिया। 

 

Tags: Sitaram Yechuri , Biman Bose , Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD