Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरिन्दर के राज में बादल-परिवार का ट्रांसपोर्ट माफिया पहले की तरह कर रहा है काम -आप

नियमों की उलंघना कर दिल्ली एयरपोर्ट तक चल रही बादलों की बसें लगा रही हैं खजाने को करोड़ों का चूना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Nov 2018

Last updated on: Nov 28, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंद्रा गांधी इंट्रनैशनल एयरपोर्ट तक जाती पंजाब की बसों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने दोष लगाया है कि बादल परिवार कंट्रैक्ट कैरेज में स्टेज कैरेज परमिट की तरह बसें चला रहे हैं। यह गैर कानूनी काम पंजाब सरकार की विशेष मेहरबानी से हो रहा है। इस के साथ ही ‘आप ‘ ने स्टेज कैरेज परमिट पर दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल तक जाती पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की बसों के आगे एयरपोर्ट तक रुकावट बने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और दिल्ली सरकार की ओर से बाहरी राज्यों के लिए तैयार की नई योजना संबंधी भी जानकारी दी।आज यहां प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधन करते हुए विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, सीनियर नेता और विधायक अमन अरोड़ा और विधायक प्रो. बलजिन्दर कौर ने कहा कि बादल परिवार ने अपने 10 सालों के माफिया राज दौरान नियमों-कानूनों की उलंघना कर अपने पारिवारिक हितों और निजी कारोबार को समूचे सिस्टम पर अमर वेल की तरह फैला दिया।बस माफिया इस की स्टीक मिसाल है। ‘आप ‘ नेताओं ने कहा कि बेशक पंजाब की जनता ने डेढ़ साल पहले बादल परिवार का तख्ता पलट कर  कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर भरोसा जताया है परंतु बतौर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पंजाब और पंजाब की जनता के हित बहाल करने की बजाए आज भी बादल परिवार का साथ दे रहे हैं। इस की स्टीक मिसाल भी पंजाब से दिल्ली के एयरपोर्ट तक चलती प्राईवेट बसें हैं, जिनकी मालकी पर बादल परिवार का एकाधिकार है। 

हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और प्रो. बलजिन्दर कौर ने बताया कि पंजाब से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट तक डीजल इंजन वाली जितनी भी बसें पहुंच कर रही हैं यह कंट्रैक्ट कैरेज कैटागरी की दीवार में जा रही हैं, जबकि सवारियां स्टेज कैरेज परमिट वाली बस की तरह उठा रही हैं जो पूरी तरह गैर कानूनी है और मोटर वहीकल एक्ट की उलंघना है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार चाहे तो कानूनी तौर पर प्रात:काल ही बादलों की दिल्ली एयरपोर्ट तक जाती सभी बसों का चक्का जाम करवा सकती है।हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कंट्रैक्ट कैरेज के अंतर्गत कोई भी प्राईवेट ट्रैवल कंपनी एक एक सवारी की टिकट नहीं काट सकती और न ही मंजिल से मंजिल तक रास्ते में से किसी सवारी को चढा सकती है और न ही उतार सकती है।कंट्रैक्ट कैरेज परमिट के अंतर्गत बस की किसी एक पार्टी/कंपनी या समूह की तरफ से एकमुश्त बुकिंग होती है, कोई भी एक सवारी अपने स्तर पर अलग-अलग स्टेशनों की टिकट नहीं कटवा सकती। ऐसा करना गैर-कानूनी है, ऐसी गैर कानूनी प्रैक्टिस पर नजर रखना सरकार की जिम्मेदारी होती है, परंतु यहां शरेआम सरकार की नाक तले गैर कानूनी धंधा चल रहा है। सरकारी खजाने और सरकारी ट्रांसपोर्ट को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहा है। एकाधिकार होने की सूरत में सवारियों के पास से मनमर्जी से दोगुना-तिगुना किराया वसूला जा रहा है, परन्तु सरकार सो रही है, क्योंकि बसें बादल परिवार की हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार पूरी तरह बादल परिवार के साथ मिली हुई है।आप ‘ नेताओं ने मांग की है कि कैप्टन सरकार बादल परिवार के इस बस माफिया पर नकेल कसे जिस से पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के साथ-साथ लोगों की लूट बंद हो।

हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एयरपोर्ट तक जाती प्राईवेट बसों पर नकेल कसी थी, जिस के अंतर्गत बादल परिवार के साथ सम्बन्धित करीब आधी दर्जन बसों को जब्त (इम्पाऊंड) कर लिया था, परंतु वह कंट्रैक्ट कैरेज आड़ में बच निकले, जबकि पंजाब में होते इस फर्जीवाड़े को कैप्टन सरकार जल्द पकड़ सकती है, क्योंकि यह न सिर्फ एक-एक सवारी की टिकट काटते हैं बल्कि आनलाइन सिंगल बुकिंग भी करते हैं। ‘आप ‘ नेताओं ने कहा कि बसों के टाईम टेबल में चल रहे हेर-फेर के कारण भी बादलों की बसों के मुकाबले सरकारी बसों को बहुत कम रूट दिए गए हैं।पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसों को दिल्ली आईएसबीटी से एयरपोर्ट तक न जाने पर स्पष्ट करते हुए ‘आप ‘ नेताओं ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों मुताबिक बाहरी राज्यों के साथ सम्बन्धित कोई भी नान-सीऐनजी बस /व्हीकल स्टेज कैरेज परमिट पर दिल्ली आईएसबीटी से आगे नहीं जा सकता। पंजाब समेत अन्य राज्यों की स्टेज कैरेज परमिट वाली बसों के दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की मनाही दिल्ली सरकार की नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से लगी हुई है।हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और प्रो. बलजिन्दर कौर ने बताया कि उन्होंने यह मसला दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल सरकार के पास उठाया है, इस को गंभीरता के साथ लेती दिल्ली सरकार ने दिल्ली के इंट्रनैशनल एयरपोर्ट नजदीक द्वारका में एक नया आईएसबीटी स्थापित करने की योजना तैयार की है। इस मौके उनके साथ आम आदमी पार्टी लीगल विंग के प्रधान जसतेज अरोड़ा, ‘आप ‘ नेता जसवीर सिंह गिल और गुरविन्दर सिंह पाबला मौजूद थे।  

 

Tags: Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD