Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एलपीयू कैंपस में एआईयू की नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन (महिला) चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती

पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) ने रनर अप और पंजाबी विश्वविद्यालय (पटियाला) को सेकंड रनर अप घोषित किया जबकि एमडीयू रोहतक चौथे स्थान पर रही

Listen to this article

5 Dariya News

जालंधर , 24 Nov 2018

Last updated on: Nov 24, 2018, 00:00 IST

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के छह दिवसीय नार्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी बैडमिंटन (महिला) टूर्नामेंट-2018 का आज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में समापन हुआ, जहां दिल्ली विश्वविद्यालय ने जोनल चैंपियन के रूप में विजय प्राप्त की। टूर्नामेंट के आखिरी दिन खेले गए अन्य लीग मैचों में, पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) ने रनर अप और पंजाबी विश्वविद्यालय (पटियाला) को सेकंड रनर अप  घोषित किया। अब, चौथे स्थान पर रहे महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (रोहतक) के साथ सभी पहले तीन प्राप्त करने वाली यूनिवर्सिटियां राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन (महिला ) टूर्नामेंट- 2018 में वेल्लोर (तमिलनाडु) में 10 से 13 दिसंबर, 2018 तक आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेंगे ।पहले चार पदों के लिए आयोजित दो प्रतियोगिताओं के लिए, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने एमडीयू रोहतक को 2-1 से हराया और एमडीयू को चौथे स्थान पर छोड़ दिया। एकल खिलाड़ियों के पहले मैच में, एमडीयू की  सीमा पंचल ने पीयू पटियाला की  अनम को 21-10 और 21-12 से दो सेटों में हराया; डबल्स में, पी यू  पटियाला की अनम और अनमोल ने एमडीयू की सीमा और आयुशी को 21-14 और 21-18 से हराया; जबकि, एकल के तीसरे सेट में, पीयू पटियाला की अनमोल ने आयुशी सिंह को 21-13 और 21-19 से हराया। इसी प्रकार, टूर्नामेंट का आखिरी मैच पहले दो पदों के लिए खेला गया, जिसमे दिल्ली विश्वविद्यालय ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को हराया। एकल के लिए मैच में, डीयू की नमिता ने पीयू चंडीगढ़ की दीपाशा को 27-17, 18-21 और 21-16 से हराया; जबकि, डबल्स में  डीयू की ही भव्या और अनामिका ने पीयू चंडीगढ़ की दीपाशा और आकांक्षी  को 21-14 और 21-15 से हराया। इन सभी मैचों के दौरान कितनी उत्सुकता रही होगी यह मैच के स्कोर स्वंय बता रहे हैं।

ट्रॉफियों  को संबंधित खिलाड़ियोंको सौंपते हुए, एलपीयू के महानिदेशक इंजी एचआर सिंगला ने सभी खिलाड़ियों को अपने वर्तमान प्रदर्शन में सुधार जारी रखने के लिए कहा। उन्होंने ज़ोन के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी -खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों और अन्य विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं पर भी अभ्यास करने के प्रति प्रेरित किया। एलपीयू परिसर में अपने अनुभव साझा करते हुए, डॉ शुभरा कथुरिया (दिल्ली विश्वविद्यालय), डॉ नीरू मलिक (पीयू चंडीगढ़), बैडमिंटन कोच डॉ जगदीश ने एलपीयू की आयोजन क्षमता की सराहना की और टूर्नामेंट के सुचारू संचालन के लिए खेल के एलपीयू विभाग की की भी प्रशंसा  की। अन्य सभी खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधकों ने भी एल पी यू को सफल संचालन के लिए बधाई दी! उल्लेखनीय है कि एलपीयू को एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज (नई दिल्ली) द्वारा चैंपियनशिप के आयोजन  के लिए नामित किया  था, जहां ज़ोन के विभिन्न राज्यों की 34 टीमों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध निदेशक खेल जीएनडीयू अमृतसर, डॉ सुखदेव सिंह ने एआईयू के आब्जर्वर  के रूप में इस कार्यक्रम की निगरानी बैडमिंटन कोच सुरेश (पटियाला), राकेश  (गुरदासपुर), हरकमल दीप (फाजिलका), करण (जालंधर) के साथ की।

 

Tags: Lovely Professional University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD