Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिजली कनैक्शन के लिए नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क : अनिल शर्मा

दूरदराज क्षेत्रों में आउटसोर्स पर तैनात किए जाएंगे आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा, ऊर्जा और बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं मंत्री ने किया विद्युत सब-स्टेशन का शिलान्यास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 24 Nov 2018

Last updated on: Nov 24, 2018, 00:00 IST

ऊर्जा और बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं से कनैक्शन के लिए कोई अतिरिक्त खर्चा वसूल नहीं करेगा। मीटर तक बिजली पहुंचाने के लिए सर्विस वायर व अन्य सामग्री बोर्ड ही लगाएगा। इसके लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दूरदराज क्षेत्रों में विद्युत कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए आईटीआई डिप्लोमाधारी युवाओं को आउटसोर्स पर तैनात किया जाएगा। शनिवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहणी में दीन दयाल उपाध्याय गं्राम ज्योति योजना के तहत दो करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए अनिल शर्मा ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इस सब-स्टेशन के निर्माण से मंडी व कुल्लू जिला के सराज क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों की वोल्टेज समस्या दूर हो जाएगी। अनिल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए हिमाचल में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। आम घरों में छोटे-छोटे सौर संयंत्र लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है और इन संयंत्रों से अतिरिक्त बिजली को प्रदेश सरकार खरीदेगी। अनिल शर्मा ने कहा कि जयराम ठाकुर आम लोगों के मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आम जनता के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। ऊर्जा मंत्री ने मोहनी गांव में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और क्षेत्र के एक अन्य ट्रांसफार्मर को बदलने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बंजार विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए सौ करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर की गई है। सांसद निधि से भी विभिन्न विकास कार्यों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने मोहनी में एक पुलिया के लिए धनराशि का प्रावधान करने की घोषणा की।विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार क्षेत्र को नई टूरिजम सर्किट में शामिल किया गया है। इससे क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदल जाएगी तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाहू-जलोड़ी-टकरासी मार्ग को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। जमीन उपलब्ध होने पर पेड़चा सड़क को मोहनी तक पहुंचाया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, सचिव बालक राम, ध्यान सिंह और पंचायत प्रधान जबना ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया। समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चैधरी, एसडीएम एमआर भारद्वाज, बिजली बोर्ड के निदेशक विपिन पाल सिंह, मुख्य अभियंता प्रवेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने गाड़ागुशैणी का भी दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। 

 

Tags: Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD