Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

अब 'मीटू' कह रहीं, पहले मुंह क्यों नहीं खोला? : लकी अली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 26 Nov 2018

Last updated on: Nov 26, 2018, 00:00 IST

लकी अली संगीत की दुनिया में अपने बेहतरीन गानों की बदौलत एक अलग पहचान रखते हैं और वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके गाए गानों जैसे 'ओ सनम', 'कभी ऐसा लगता है', 'अनजानी राहों में', 'ना तुम जानो ना हम', 'आ भी जा' आदि को लोगों ने खूब पसंद किया है। हाल ही में लाइव परफार्मेस देने नोएडा आए लकी ने 'हैशटैग मीटू' अभियान पर खुलकर बात की।आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के इतने सालों बाद अब मुंह खोलने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब ये हुआ तो उन्होंने मुंह क्यों नहीं खोला। मशहूर कॉमेडियन महमूद अली के बेटे लकी ने संगीत में आने के बारे में पूछने पर आईएएनएस से कहा, "जैसे मेरे पिता कॉमेडियन बने, वैसे ही मैं संगीत में भर्ती हुआ। संगीत से सबको लगाव होता है और मुझे भी लगाव है। यही लगाव मुझे संगीत की दुनिया में ले आया।"सन् 1990 के दशक में लकी के गीतों ने जबरदस्त धूम मचाई, उनके अल्बम 'सुनो' के लिए 1996 के स्क्रीन अवार्ड्स में उन्हें बेस्ट पॉप मेल वोकेलिस्ट का पुरस्कार मिला। गायक से जब पूछा गया कि 1990 के दशक की अपेक्षा आज के संगीत के परिदृश्य को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने कहा, "कुछ अच्छा गाते हैं, कुछ बुरा गाते हैं। मैं ज्यादा सुनता तो नहीं हूं, मगर जो भी सुना है, जहां भी सुना है कोशिश तो है न लोगों की। कम से कम मेहनत तो कर रहे हैं।" आजकल हैशटैग मीटू अभियान के जरिए महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न पर मुंह खोल रही हैं, इस पर गायक ने कहा कि उन्हें पहले ही मुंह खोलना चाहिए था और गंदी चीजें सामने आ ही जाती हैं। लकी ने कहा, "अब क्या कर सकते हैं सबने मस्तियां की है तो उनकी पोल खुल रही है। अभी यह बहुत हास्यास्पद है। मतलब, अभी सबको याद आ रहा है कि मेरे साथ ये हादसा हुआ या वो हादसा हुआ। जब हादसा हुआ, तब किसी का मुंह क्यों नहीं खुला? क्यों नहीं बताया? और ये जो है.. मुझे लगता है कि जब गंदे काम होते हैं तो वो सामने आ जाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब गलत बात होती है तो वो सामने आ जाती है, चाहे आप कितना भी छिपाने की कोशिश करें, पर वो सामने आकर रहेगा..तो कभी-कभी ये जो हालात हैं, आज के जमाने में जाहिर है कि होएगा ही, क्योंकि टेक्नोलॉजी चेंज होने से बदलाव आया है..लोग जो हैं रातों में काम करते हैं, उनके दिन, रात हो जाते हैं और रात, दिन हो जाते हैं.. तो पूरा चेंज होते रहता है.. तो जमाना ही अब बदल गया है और इस तरह की चीजें हो रही हैं।"लकी का कहना है कि वह पहले से कोई भी प्लान नहीं करते हैं और बस यही सोचते हैं कि हर काम को वह बखूबी करें। बचपन में घोड़े पालने का शौक रखने वाले गायक ने बताया कि उन्हें गायकी के अलावा पेड़-पौधे उगाने और खेती करने का शौक है।सोशल मीडिया पर ट्रोल करना आजकल एक चलन सा बन गया है, गायक से जब पूछा गया कि वह इन सबसे कैसे निपटते हैं तो उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया ट्रोल को हैंडल करना पड़ता है, कभी-कभी लोग..मतलब उनके रिएक्शन जो होते हैं, इमोशनल होते हैं..वो आपको समझ में आएगी कि जो सामने वाला है शायद आपकी बात को नहीं समझा है, ऐसा होता होगा। मगर, ट्रोल्स को तो हम लोग उनकी जुबान में ही जवाब दे देते हैं।" फिल्म 'सुर' के अभिनेता से जब फिल्मों में दोबारा अभिनय करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आज फिल्मों में मेरा काम करने का मूड नहीं है, बॉलीवुड में कुछ नहीं है। वैसे कैरेक्टर ही नहीं हैं, जो मुझे भाएं तो फिर कैसे करूंगा।"फिल्म 'कहो ना प्यार है' (2001) के गाने 'ना तुम जानो ना हम' के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार जीत चुके लकी ने अब तक के सफर के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मेरा सफर ठीक रहा है। सब की जिंदगियों में जब तक ऊपर और नीचे नहीं होगा न तब तक आप संभल नहीं सकते तो जब आप जिदंगी में ऊपर चढ़ते हैं तो ये भी सोचना होता है कि एक जगह नीचे भी होती है, जब नीचे उतरते हैं तो फिर जिदंगी में वापस ऊपर चढ़ना भी होता है।" लकी का मानना है कि अपने पिता महमूद के आशीर्वाद की बदौलत वह अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी दुआओं से यहां तक पहुंचे हैं। संगीत के क्षेत्र में आने की चाहत रखने वाले गायकों के लिए उन्होंने अपने संदेश में कहा, "युवा गायक फेल होने से नहीं डरें, क्योंकि अगर आप फेल नहीं हो सकते तो फिर पास नहीं हो सकते।" 

 

Tags: #MeToo , Bollywood , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD