Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने यौन उत्‍पीड़न पोर्टल ‘’शी-बॉक्‍स’’ को केंद्रीय/राज्‍य मंत्रालयों और जिलों से लिंक किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Nov 2018

Last updated on: Nov 22, 2018, 00:00 IST

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्‍थल पर यौन उत्‍पीड़न की शिकायतों की रिपोर्ट करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल ‘’शी-बॉक्स’’ को केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और 33 राज्‍यों के 653 जिलों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से लिंक किया है। ऐसे मामलों में कार्रवाई करने के लिए हर मामला संबंधित अधिकार क्षेत्र वाले केंद्र/राज्‍य प्राधिकारी के पास सीधे पहुंच जाता है। ‘’शी-बॉक्‍स’’ की शिकायतकर्ता और महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा निगरानी की जा सकती है। इससे मामले के निपटान में लगने वाले समय में कमी आएगी। 20 नवंबर, 2018 तक ‘’शी-बॉक्‍स’’ पर 321 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिसमें 120 शिकायतें केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, 58 राज्य सरकारों और 143 निजी कंपनियों से संबंधित हैं।इस पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए गांधी ने कहा कि "शी-बॉक्स पोर्टल कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का सामना रही महिलाओं को तेजी से राहत उपलब्‍ध कराने का एक प्रयास है। इस पोर्टल के केंद्र/राज्‍य सरकारों से लिंक होने के कारण एक बार इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने पर सीधे ही संबंधित नियोक्ता के अनुभाग में भेज दी जाएगी। 

इस पोर्टल के माध्यम से महिला और बाल विकास मंत्रालय के साथ-साथ शिकायतकर्ता भी पूछताछ में हुई प्रगति की निगरानी कर सकता है। विश्वव्यापी अभियान #मीटू के चलते, महिला और बाल विकास मंत्रालय ने यह सक्रिय कदम उठाया है। इस अभियान में कार्यस्‍थलों पर यौन उत्‍पीड़न और दुरूपयोग का सामना कर रही महिलाओं ने अपने अनुभव बयान किए हैं।केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने पिछले साल ‘’शी-बॉक्‍स’’ का शुभारंभ किया जिसमें सरकारी और निजी कर्मचारियों सहित सभी महिला कर्मियों को कार्यस्‍थलों पर यौन उत्‍पीड़न की ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है। जिन महिलाओं ने पहले ही यौन उत्‍पीड़न अधिनियम के तहत गठित संबंधित आंतरिक शिकायत समिति या स्‍थानीय शिकायत समिति को अपनी लिखित शिकायतें भेजी हैं वे भी इस पोर्टल के माध्‍यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। इस पोर्टल पर  http://shebox.nic.in/ लिंक से पहुंचा जा सकता है।   

 

Tags: Maneka Gandhi , #MeToo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD