Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मीटू : पुलिस ने नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री का मामला बंद किया

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 13 Jun 2019

Last updated on: Jun 13, 2019, 00:00 IST

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ मीटू मुहिम के तहत दायर यौन उत्पीड़न मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी।मीटू मुहिम विश्व स्तर पर उन महिलाओं द्वारा शुरू की गई जिनको कभी न कभी किसी स्तर पर यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और जिसका खुलासा वे तत्काल न कर इस मुहिम के जरिए कर सकीं।मुंबई पुलिस के प्रवक्ता व पुलिस उपायुक्त मंजुनाथ शिंगे ने आईएएनएस से कहा, "हां, हमने अदालत के समक्ष बी-समरी रिपोर्ट दाखिल की है।"पुलिस ने कथित तौर पर पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के बाद यह कदम उठाया है। इसके साथ ही इस मामले को एक तरह से खत्म कर दिया गया है क्योंकि पुलिस का रुख है कि वह आगे मामले में जांच जारी नहीं रख सकती।तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपुते ने कहा कि वह इस मामले में पुलिस के उठाए कदम को चुनौती देंगे।सतपुते ने आईएएनएस से कहा, "यदि पुलिस समरी रिपोर्ट के किसी भी बी या सी वर्गीकरण को दर्ज करती है, तो वह अंतिम नहीं हो सकती। हम न्यायालय के समक्ष इसका विरोध करेंगे। सुनवाई के बाद, यदि अदालत संतुष्ट हुई तो वह पुलिस को फिर से जांच करने का निर्देश दे सकती है।"

उन्होंने पुलिस पर पूरे मामले में कई अन्य गवाहों के बयान दर्ज न करने और 'आरोपी की सुरक्षा के लिए' केवल 'एक या दो' गवाहों के बयानों पर भरोसा करने को लेकर निशाना साधा और मामले में ठीक से जांच नहीं करने का आरोप लगाया।सतपुते ने कहा, "इस सबके मद्देनजर हम बी समरी रिपोर्ट का विरोध करेंगे और बॉम्बे उच्च न्यायालय के समक्ष एक रिट याचिका भी दायर करेंगे।"तनुश्री दत्ता ने सितंबर 2018 में पाटेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने एक दशक पहले, 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान की घटना का जिक्र करते हुए नाना पर कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पाटेकर ने उनके द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया था।अभिनेत्री ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "हमारे गवाहों को डराया धमकाया गया है और मामले को कमजोर करने के लिए नकली गवाहों को रखा गया है। जब मेरे सभी गवाहों ने अभी तक अपने बयान दर्ज नहीं किए हैं, तो बी समरी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए क्या हड़बड़ी थी? मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं और ना ही आश्चर्य में हूं, भारत में एक महिला होने के नाते यह एक ऐसी चीज है, जिसकी हम सभी को आदत है।"

 

Tags: #MeToo , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD