Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

 

सुषमा स्वराज प्रधानमंत्री होतीं तो भाजपा सरकार अधिक सफल होती : दिग्विजय सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Nov 2018

Last updated on: Nov 21, 2018, 00:00 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर नरेंद्र मोदी की जगह सुषमा स्वराज प्रधानमत्री होतीं तो यह सरकार कहीं अधिक सफल होती। उन्होंने कहा कि गठबंधन की राजनीति देश की राजनीति के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह लड़ाई विचारधारा की है। दिग्विजय ने न्यूज18 इंडिया से खास बातचीत में कहा, "देश के हित में गांधी की विचारधारा ही काम करेगी, पंडित नेहरू की विचारधारा काम करेगी, राम मनोहर लोहिया की विचारधारा काम करेगी, कांशीराम जी की विचारधारा काम करेगी, लेकिन गोडसे और गोलवलकर की विचारधारा काम नहीं करेगी।" हाल ही में माकपा ने आरएसएस की तुलना आतंकवादी संगठन से की थी, और कांग्रेस भी लगातार आरएसएस पर हमले करती आ रही है। इस पर दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि संगठन आतंकी है। उन्होंने कहा, "हमने आरएसएस पर कभी प्रतिबंध की बात की ही नहीं है। जो प्रतिबंध केंद्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए लगा हुआ था, जो प्रतिबंध केंद्र सरकार के परिसर में शाखा लगाने पर लगा हुआ था, वही प्रतिबंध यहां से हट गया था, वही हम वापस लागू करेंगे। यही हमने कहा है।" 

दिग्विजय ने कहा, "और अगर आरएसएस हमारे प्रस्ताव से इतना ही परेशान है तो नरेंद्र मोदी जी से कहिए कि प्रतिबंध हटा दें और सेना को, बीएसएफ को, सबको संघ की शाखा लगाने के लिए इजाजत दे दें।" जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे रहे हैं वैसे-वैसे गठबंधन टूटता-सा नजर आ रहा है। इस पर उन्होंने कहा, "मैं मायावती जी का बहुत सम्मान करता हूं और अखिलेश मेरे पुत्र समान हैं। मुलायम सिंह जी का भी मैं बहुत सम्मान करता हूं। हम चाहेंगे कि इनके साथ विचारधारा का गठबंधन हो। देश की राजनीति के सामने विकल्प क्या है? विकल्प है गांधी की विचारधारा या गोलवरकर की विचारधारा।" केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि मध्य प्रदेश का चुनाव कौन बनेगा करोड़पति बन गया है। दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया - कौन मुख्यमंत्री बनेगा? दिग्विजय ने कहा, "2019 में प्रधानमंत्री कौन बनेगा -नरेंद्र मोदी बनेंगे या राजनाथ सिंह? राजनाथ जी की भी प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षाएं हैं।" सुषमा स्वराज को लेकर भी दिग्विजय सिंह काफी बयान दे चुके हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, "सुषमा जी मेरी नजर में काफी सम्मानजनक हैं। अगर नरेंद्र मोदी की जगह सुषमा स्वराज प्रधानमत्री होतीं तो यह सरकार कहीं ज्यादा सफल होती।"

 

Tags: Digvijay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD