Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर के बगैर भी मजबूत आस्ट्रेलिया : विराट कोहली

विराट कोहली
विराट कोहली
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिस्बेन (आस्ट्रेलिया) , 20 Nov 2018

Last updated on: Nov 20, 2018, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि आस्ट्रेलिया की टीम उनके दिग्गज खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बगैर भी मजबूत है और ऐसे में इस सीरीज में वह इस टीम को कमतर नहीं आंक सकते। बुधवार को खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच से पहले कोहली ने मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करने के दौरान स्मिथ, वॉर्नर और कैमरून बैंक्रॉफ्ट के प्रतिबंध पर किसी भी प्रकार की बयानबाजी से साफ इनकार कर दिया। स्मिथ और वॉर्नर के बगैर आस्ट्रेलिया टीम के कमजोर होने के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, "हम निश्चित तौर पर यह नहीं सोच रहे हैं कि स्मिथ और वॉर्नर के न होने से इस स्थिति में हम आस्ट्रेलिया को आसानी से हरा सकते हैं।" कप्तान ने कहा, "आस्ट्रेलिया के पास अब भी अच्छे खिलाड़ी हैं। आप किसी भी टीम को कमजोर नहीं समझ सकते हैं और इसीलिए, हम इसे कमतर नहीं समझेंगे। 

हमने बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद से आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेला है और इसीलिए, मैं इस टीम की कमजोरी और ताकत के बारे में कुछ नहीं कह सकता। भले ही इस टीम में उसके अनुभवी खिलाड़ी न हों, लेकिन बावजूद इसके आस्ट्रेलिया टीम में अच्छे प्रदर्शन की और मैच जीतने की क्षमता है। कभी-कभी नए खिलाड़ी भी कमाल कर जाते हैं।" भारतीय टीम की मजबूती के बारे में कोहली ने कहा, "यह सच है कि हमारे पास एक मजबूत टीम है। मुझे नहीं लगता कि विश्व क्रिकेट में ऐसी कोई टीम है, जिसकी कोई कमजोरी न हो या जिसमें उसे सुधार करने की जरूरत होती है। हम यहीं करने की कोशिश करते हैं और सुधार करते हैं। ऐसे में जब हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उसे बरकरार रखने की पूरी कोशिश करते हैं और यहीं हमारी टीम सोचती है। इसीलिए, हमारे प्रदर्शन का स्तर भी बढ़ गया है। हम इसे बनाए रखने में सक्षम हैं।"

 

Tags: Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD