Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

फील्ड स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने/ दुर्घटना रोकने के लिए सीवर तथा सेप्टिक टैंकों की सफाई के लिए मानक प्रक्रियाओं (एसओपी) को मंजूरी

800+ शहरों में 33,000 शौचालय लाइव हुए, नागरिक गुगल मैप पर देख सकते हैं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Nov 2018

Last updated on: Nov 19, 2018, 00:00 IST

सरकार ने फील्ड स्टाफ की सुरक्षा और बड़ी दुर्घटनाएं रोकने के उद्देश्य से सीवर तथा सेप्टिक टैंकों की सफाई के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को जारी किया है।विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर यह घोषणा करते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राम दास अठावले ने अमृत मिशन के अंतर्गत टेक्नॉलाजी चुनौती के विजेताओं का सम्मान किया और आशा व्यक्त की कि इस तरह के नवाचारी समाधानों से मानव जीवन को खतरे में डाले बिना मानव कचरे का सुरक्षित प्रबंधन किया जा सकेगा। शहरी स्वच्छता पर कार्यशाला का उद्देश्य शहरी स्वच्छता की चुनौतियों का समाधान करके स्वच्छ भारत के लिए प्रतिभागी राज्यों और शहरों को सक्रिय रूप से ठोस, किफायती तथा सतत स्वच्छता समाधान को लागू करने में सक्षम बनाना है। कार्यशाला में दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल, आवास तथा शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा तथा अमृत शहरों के 500 से अधिक पालिका आयुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के शिष्टमंडल ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री अनिल बैजल ने कहा कि गुगल मैप पर सार्वजनिक शौचालयों को खोजने का फीचर संभावनाओं से भरा है। नागरिकों को स्वच्छ, चालू और उपयोगी शौचालय ढूंढने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

 उन्होंने स्वीकार किया कि अनेक सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने की गुंजाइश है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि 800 से अधिक शहरों में 33,000 से अधिक शौचालय लाइव हो गए हैं और गुगल मैप पर नागरिक इनकी समीक्षा कर सकते हैं। उन्होंने मंत्रालय द्वारा लांच किए गए शौचालय मानिटरिंग टूल डैशबोर्ड की सराहना करते हुए कहा कि यह शहरी निकायों के लिए निगरानी उपाय के रूप में उपयोगी होगा और इससे सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति की सच्ची तस्वीर प्राप्त होगी।आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में सचिव श्री दुर्गा शंकर ने स्‍वच्‍छ भारत मिशन (शहरी) की अब तक की उपलब्धिों की चर्चा की। उन्‍होंने बताया कि 19 राज्‍य और संघ शासित प्रदेश अपने शहरी क्षेत्रों में खुले में शौच मुक्‍त (ओडीएफ) हो चुके हैं, और 94 प्रतिशत से अधिक कस्‍बे और शहर पहले से ही खुले में शौच मुक्‍त हैं। इस उपलब्धि को घरों में करीब 60.53 लाख शौचालय का निर्माण करके (मिशन लक्ष्‍य 66 लाख के विपरीत; यानी 91.7 निर्मित और लक्ष्‍य के विपरीत निर्माणाधीन), और मिशन के अंतर्गत सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालयों की 4.7 लाख सीट (मिशन लक्ष्‍य 5.07 लाख सीटों के विपरीत; यानी 92.7 निर्मित और लक्ष्‍य के विपरीत निर्माणाधीन) बनाकर हासिल किया गया है।इस अवसर पर मंत्रालय ने ‘ट्रांसफोर्मिंग अर्बन लैंडस्‍केप्‍स ऑफ इंडिया : सक्‍सेस स्‍टोरीज़ ऑन सेनीटेशन’ शीर्षक से एक पुस्‍तक जारी की। 

 

Tags: Ramdas Athawale

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD