Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

रामविलास पासवान ने भारतीय मानक ब्‍यूरो द्वारा आयोजित ‘अंतर्राष्‍ट्रीय मानक एवं चौथी औद्योगिक क्रांति’ पर सेमिनार का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Nov 2018

Last updated on: Nov 15, 2018, 00:00 IST

भारतीय मानक ब्‍यूरो (बीआईएस) ने विश्‍व मानक दिवस-2018 के अवसर पर नई दिल्‍ली में ‘अंतर्राष्‍ट्रीय मानक एवं चौथी औद्योगिक क्रांति’ पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इसका उद्घाटन केन्‍द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री रामविलास पासवान ने उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वाणिज्‍य एवं उद्योग राज्‍यमंत्री श्री सी.आर. चौधरी की मौजूदगी में किया। आज के कार्यक्रम का समापन चार क्षेत्रीय कार्यक्रमों को मिलाकर बनाये गये अंतिम कार्यक्रम की प्रस्‍तुति के साथ हुआ, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा ‘औद्योगिक क्रांति 4.0 के लिए भारत की राह’  विषय पर पैनल चर्चा भी हुई। इस मौके पर केन्‍द्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान स्‍मार्ट विनिर्माण पर पूर्व मानकीकरण अध्‍ययन रिपोर्ट जारी की और बीआईएस की वेबसाइट को सुधार के साथ लांच किया।श्री पासवान ने अपने संबोधन में विनिर्माण के उभरते क्षेत्र में आगे रहने की भारत की उम्‍मीदों की प्रासंगिकता को उजागर किया। श्री पासवान ने इसके लिएए मानक विकसित करने की दिशा में बीआईएस कोशिशों की सराहना की और कहा कि स्‍मार्ट विनिर्माण पर पूर्व मानकीकरण अध्‍ययन रिपोर्ट जारी करना इस दिशा में उठाया गया सही कदम है।राज्‍यमंत्री श्री सी.आर. चौधरी ने अपने विशेष संबोधन में कहा कि देश की तकनीकी क्षमता को चाहिए कि औद्योगिक क्रांति 4.0 के माध्‍यम से वह भारत के प्रधानमंत्री की महत्‍वाकांक्षा को सच्‍चाई में बदले। उन्‍होंने कहा कि जारी की जा रही रिपोर्ट इस दिशा में सही कदम है।विश्‍व मानक दिवस एक अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस है, जिसे पूरी दुनिया में 1970 से मनाया जा रहा है। य‍ह वार्षिक कार्यक्रम पूरी दुनिया में इंटरनेशल इलेक्‍ट्रो-टेक्‍निकल (आईईसी), अंतर्राष्‍ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) और अंतर्राष्‍ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा संयुक्‍त रूप से मनाया जाता है।  

 

Tags: Ram Vilas Paswan , CR Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD