Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर का न होना भारतीय टीम में कोहली, रोहित के न होने के समान : सौरभ गांगुली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 14 Nov 2018

Last updated on: Nov 14, 2018, 00:00 IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा कि भारत के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की संभावित अनुपस्थिति 'बहुत बड़ी बात' होगी क्योंकि यह भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के न होने के समान है। भारत को आस्ट्रेलिया में टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में आस्ट्रेलिया स्मिथ और वार्नर के साथ-साथ कैमरन बेनक्राफ्ट के बिना उतर सकती है। इन पर केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण प्रतिबंध लगाया गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा इन खिलाड़ियों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने अपील की, लेकिन ऐसे संकेत मिले हैं कि सीए इन खिलाड़ियों पर से जल्दी प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार नहीं है। स्मिथ और वार्नर पर साल भर का और कैमरून पर नौ महीने का प्रतिबंध है। ऐसे में स्मिथ और वार्नर 29 मार्च से पहले वापसी कर सकें, इसकी संभावनाएं कम है। गांगुली ने यहां स्वास्थ्य पेय कम्पलान से संबंधित कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "यह बड़ी बात है। यह इसी तरह है जैसे भारतीय टीम बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाए।"

गांगुली ने कहा भारत के गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए यह उसका आस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट के लिए यह बड़ा पल है। यह उनका आस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराने का सबसे अच्छा मौका है। भारत की यह टीम अच्छी है और इसका गेंदबाजी आक्रमण शानदार है। मैंने इंग्लैंड में देखा था कि भारत के गेंदबाजों ने हर मैच में 20 विकेट लिए थे।" पूर्व कप्तान ने कहा, "लेकिन, आपको यह बात ध्यान में रखना होगा कि आस्ट्रेलिया अपने घर में बिल्कुल अलग टीम होती है। कई लोगों का लगता है कि वह इस समय कमजोर है लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता।" भारत को आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत छह दिसंबर से एडिलेड ओवल में हो रही है। भारत का आस्ट्रेलिया में टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2003-04 में आया था जब उसने सीरीज 1-1 से बराबर की थी। गांगुली ने ऐसे भी संकेत दिए हैं कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी केरल के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में बंगाल की तरफ से खेल सकते हैं। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष गांगुली ने कहा, "शमी खेलना चाहते हैं। अगर वह खेलते हैं तो यह बंगाल की टीम के लिए काफी अच्छा होगा। हमने पहले मैच से पहले उन्हें खेलने को लेकर एक पत्र लिखा था लेकिन वह फिटनेस के कारण नहीं खेले। अगर वह खेलते हैं तो यह अच्छा है।"

 

Tags: Sourav Ganguly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD