Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पोषण अभियान से जुड़े भारत की पोषण चुनौतियों से संबंधित राष्ट्रीय परिषद की तीसरी बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Nov 2018

Last updated on: Nov 14, 2018, 00:00 IST

पोषण अभियान से जुड़े भारत की पोषण चुनौतियों से संबंधित राष्ट्रीय परिषद की तीसरी बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने की। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव प्रीति सूदन, आयुष सचिव राजेश कोटेचा, महिला एवं बाल विकास सचिव राकेश श्रीवास्तव, पेयजय एवं स्वच्छता मंत्रालय और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के प्रतिनिधियों सहित छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और बिहार राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। मेनका संजय गांधी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने के प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमें कुपोषण मुक्त भारत के लिए तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने अपील की कि बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराने पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्य वक्तव्य देते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए अभी बहुत काम किया जाना है। इसलिए जरूरी है कि पोषण माह द्वारा विकसित की जाने वाली भावना को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान के मद्देनजर राज्यों के कामकाज में काफी उतार-चढ़ाव नजर आता है। उन्होंने हितधारकों से आग्रह किया कि एकीकृत बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस) के कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बच्चों की बढ़त की कारगर निगरानी हो सके।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD