Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने सहकारी समितियों में युवा उद्यमि‍यों को प्रोत्‍साहि‍त करने हेतु एनसीडीसी की नई योजना का शुभारंभ किया

उत्तर पूर्वी क्षेत्र, महत्वाकांक्षी जिलों और महिलाओं/अजा/अजजा/दिव्यांग सदस्यों के स्वामित्व वाली सहकारी समितियों के लिए विशेष पहल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Nov 2018

Last updated on: Nov 14, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) की ''युवा सहकार उद्यम सहयोग एवं नवाचार योजना''  नामक एक युवा अनुकूल योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि युवाओं की आवश्‍यकताओं एवं महत्‍वकांक्षाओं को ध्‍यान में रखते हुए सहकारी व्‍यवसाय उपक्रमों की ओर ध्‍यान आकर्षि‍त करने के उद्देश्य से एनसीडीसी ने यह योजना तैयार की है। इस अवसर पर केन्‍द्रीय कृषि एवं कि‍सान कल्‍याण मंत्री ने कहा कि एनसीडीसी ने इस उद्देश्‍य की पूर्ति के लिए उदारतापूर्वक विशेष निधि समर्पि‍त की है। केन्‍द्र सरकार स्‍टार्ट अप योजना को लगातार प्रोत्‍साहि‍त कर रही है । यह योजना व्‍यवसाय, गैर-पारम्‍परि‍क व्‍यवसाय के  उभरते अवसरों को सरल बनाने के लि‍ए प्रोत्‍साहि‍त कर रही है। नि‍जी एवं कॉरपोरेट क्षेत्र तथा स्‍टार्ट अप हब के द्वारा अनुकूल वातावरण का लाभ उठाने लि‍ए युवाओं को उत्‍साहि‍त कि‍या जा रहा है। नई योजना का शुभारंभ सहकारिता क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्‍साहि‍त करेगा । यह योजना एनसीडीसी द्वारा सृजि‍त 1000 करोड़ रुपये के  ''सहकारि‍ता स्‍टार्ट अप एवं नवाचार नि‍धि‍' (सीएसआईएफ) से लिंक्‍ड होगी । यह पूर्वोत्‍तर क्षेत्रों, महत्वाकांक्षी जि‍लों तथा महि‍लाओं अथवा अनुसूचि‍त जाति‍ एवं अनुसूचि‍त जनजाति‍ व दि‍व्‍यांग सदस्‍यों की सहकारि‍ताओं हेतु युवा अनुकूल पहलों में शामि‍ल होगी। इन विशेष श्रेणियों के लिए वित्त पोषण परियोजना लागत का 80% तक होगा अन्य के लिए यह 70% होगा। जिन  प्रोजेक्ट  की लागत 3 करोड़ तक है उनके प्रोत्साहन के लिए योजना में ब्याज दर प्रचलित टर्म लोन पर लागू ब्याज दर से 2% कम होगी, साथ ही मूलधन के भुगतान पर 2 साल का अधिस्थगन दिया जायेगा। 

योजना का लाभ लेने हेतु कम से कम एक वर्ष से संचालित सभी प्रकार की सहकारी समितियां पात्र हैं। श्री राधामोहन सिंह ने बताया कि एनसीडीसी द्वारा प्रारम्‍भ की गई नई योजना आज के युवाओं की आवश्‍यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम रहेगी । उन्‍होंने यह भी कहा कि एनसीडीसी सहकारि‍ता की दुनि‍या में अति महत्‍वपूर्ण वि‍त्‍तीय संस्‍था है जि‍सने वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आय दुगुनी करने के मि‍शन सहकार-22 की शुरूआात की है । केन्‍द्रीय कृषि मंत्री ने नि‍गम के वर्ष 2014 से उत्‍कृष्‍ट कार्यनि‍ष्‍पादन का उल्‍लेख करते हुए कहा कि‍ एनसीडीसी वि‍शि‍ष्‍ट कार्य कर रही है और इस योजना को सफल बनाने के लि‍ए सभी आवश्‍यक सहायता प्रदान करेगी। एनसीडीसी सहकारी क्षेत्र हेतु शीर्ष वि‍त्‍तीय तथा वि‍कासात्‍मक संस्‍थान के रूप में कार्यरत एकमात्र सांवि‍धि‍क संगठन है । यह कृषि‍ एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े वि‍वि‍ध कृषि‍ क्षेत्रों में सहकारि‍ताओं को सहयोग प्रदान करता है । यह एक आईएसओ: 9001:2015 अनुपालक संगठन है तथा प्रति‍स्‍पर्धात्‍मक वि‍त्‍त पोषण से संबद्ध है । 2014-2018 (13 नवंबर तक) के दौरान एनसीडीसी द्वारा 63702.61 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता में निर्गत की गयी   है, जो 2010-14 के दौरान निर्गत 19850.6 करोड़ रुपये से 220% अधिक है। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, सचि‍व (सहकारि‍ता) एवं श्री संदीप कुमार नायक, प्रबंध नि‍देशक, एनसीडीसी उपस्‍थि‍त थे।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD