Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डीएमके नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होगी माकपा : सीताराम येचुरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 13 Nov 2018

Last updated on: Nov 13, 2018, 00:00 IST

तमिलनाडु में भाजपा विरोधी मोर्चे को मजबूती प्रदान करते हुए माकपा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी राज्य में अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए डीएमके के नेतृत्व वाले मोर्चे का हिस्सा होगी। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन से यहां मुलाकात के बाद यह बात कही। येचुरी ने स्टालिन के साथ मुलाकात के बाद कहा, "स्टालिन का और मेरा मकसद हमारे देश की रक्षा करना है। गठबंधन हमेशा राज्यस्तर पर बनेंगे और उसके बाद एक राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनेगा। राज्य स्तर (तमिलनाडु) पर हमने तय किया है कि हम डीएमके के नेतृत्व में धर्मनिरपेक्ष मोर्चा बनाएंगे।" इस दौरान स्टालिन, येचुरी के बगल में मौजूद थे। पिछले सप्ताह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी एक गठबंधन बनाने की रणनीति के तहत स्टालिन से मुलाकात की थी। येचुरी ने स्टालिन के साथ अपनी मुलाकात को फलदायी बताया और दोनों की मुलाकात का बुनियादी एजेंडा देश की सभी देशभक्त धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करना था, ताकि भारत को भाजपा के हमले से बचाया जा सके। 

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD