Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

छत्तीसगढ़ का दिल्ली की तर्ज पर होगा विकास : मनीष सिसोदिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) , 09 Nov 2018

Last updated on: Nov 09, 2018, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए चल रहे प्रचार के अंतिम दौर में दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को राज्य के भानुप्रतापपुर में जनसभा की। आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कोमल हुपेंडी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि पिछले 15 सालों में छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस की बीच लूट का ज्वाइंट बैंचर है, इसलिए छत्तीसगढ़ में विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, "रमन सरकार ने 15 साल में नक्सलवाद को डराकर और बढ़ाया है, जबकि हम इसे पढ़ाकर खत्म करना चाहते हैं। अगर सभी को सही शिक्षा मिल जाए तो कोई भी गलत रास्ते पर नहीं चलेगा।" सिसोदिया ने कहा कि जनता 15 सालों के भाजपा राज में बदहाली की कगार पर पहुंच चुकी है। इस बार पूरे प्रदेश में झाडू चलने वाली है और आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है, जो 2600 रुपये में धान लेने और हर नौजवान को काम देने की बात कर रही है। 

उन्होंने भाजपा पर तीखा हमले करते हुए कहा, "हम जुमलेबाजी करने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि हम अपने घोषणापत्र को शपथ मानकर काम करते हैं। हमें दिल्ली में सरकार चलाते हुए तीन साल हुए हैं। हमारे पास शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में चमत्कारिक कामों का एक प्रामाणिक मॉडल है, जिसे हमने छत्तीसगढ़ में लागू करने का संकल्प लिया है।" उन्होंने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार एक श्रम आधारित लोकमूलक समाज का सपना लेकर चल रही है, जहां सभी लोग स्वावलंबी होंगे। सिसोदिया ने भाजपा सरकार की शराब बेचने की नीति पर जमकर हमला करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के पानी और जवानी को बर्बाद करने वालों को जनता इस बार कड़ी सजा देने वाली है और आम आदमी की सरकार बनाएगी। आप की सरकार आते ही प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी। इसके पहले धमतरी, चारामा सहित कई स्थानों पर पार्टी जनों ने अपने नेता का स्वागत किया। सुबह 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर मनीष सिसोदिया का आप के प्रदेश संयोजक डॉ. संकेत ठाकुर, चुनाव प्रबंधन सह प्रभारी सुरेश कठैत, सह संगठन मंत्री सूरज उपाध्याय, मीडिया समन्वयक उचित शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र दुग्गड़, पवन सक्सेना, हितेश कुमार व धनंजय सिन्हा ने स्वागत किया।

 

Tags: Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD