Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सार्वजनिक हुआ चौटाला परिवार का झगड़ा, पार्टी टूट की कगार पर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Nov 2018

Last updated on: Nov 05, 2018, 00:00 IST

हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला के परिवार में झगड़े की वजह से पार्टी टूट की ओर बढ़ रही है। तिहाड़ जेल से सोमवार को पेरोल पर बाहर निकले चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला ने नई दिल्ली में अपने समर्थकों से कहा कि वह हरियाणा का दौरा पूरा करने के बाद कुछ दिनों में अगला कदम उठाएंगे। अजय के बेटों हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला को उनके दादा ओ.पी. चौटाला ने 2 नवंबर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया था। इससे पहले दुष्यंत को आईएनएलडी संसदीय बोर्ड के नेता के पद से हटा दिया गया था। अजय चौटाला ने दिल्ली में कहा, "मैं पार्टी की स्थिति को देखकर आश्चर्यचकित हूं। हम इसके खिलाफ संघर्ष करेंगे। हम आने वाले दिनों में अगले कदम के बारे में निर्णय करेंगे।" दुष्यंत और दिग्विजय पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के परपोते हैं।

दोनो युवा नेता और उनके समर्थक हरियाणा में अगले वर्ष अक्टूबर में होने वाले चुनाव में दुष्यंत को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश कर रहे थे, जिसके बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है। आईएनएलडी की ओर से जारी बयान के अनुसार, "दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला पर 7 अक्टूबर को गोहना में चौधरी देवी लाल के जयंती समारोह के दौरान पार्टी नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में अनुशासनहीनता, उपद्रव और असंतोष फैलाने का आरोप है।" बयान के अनुसार, "दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय सिंह उनके (चौटाला परिवार) परिवार से हैं, इसे देखते हुए उनके लिए (ओ. पी. चौटाला के लिए) निर्णय करना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने पूरी जिंदगी जननायक चौधरी देवी लाल का अनुसरण किया है, जिनके लिए पार्टी हमेशा परिवार के सदस्य या किसी भी व्यक्ति से बड़ी थी।"बयान के अनुसार, "इसलिए उन्हें (ओ. पी. चौटाला को) पार्टी और उनके परिजनों के बीच किसी एक को चुनना था। उन्होंने पार्टी को चुना और अनुशासनात्मक समिति के निष्कर्षो के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया।"

 

Tags: Election Special , Inlo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD